---Advertisement---

Bengal violence: मणिपुर के बाद अब बंगाल, TMC कार्यकर्ताओं ने महिला प्रत्याशी को निर्वस्त्र कर घुमाया, इलाके में तनाव

Bengal violence: मणिपुर के बाद अब बंगाल से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि TMC कार्यकर्ताओं ने महिला प्रत्याशी को निर्वस्त्र कर घुमाया।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 21, 2023 1:27 अपराह्न | Updated: जुलाई 21, 2023 2:01 अपराह्न

Bengal Woman Paraded Naked
Follow Us
---Advertisement---

Bengal violence: मणिपुर के बाद अब बंगाल से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कुछ कार्यकर्ताओं ने हावड़ा में ग्राम पंचायत की महिला प्रत्याशी को निर्वस्त्र कर घुमाया।

महिला प्रत्याशी ने खुद TMC कार्यकर्ताओं पर ये आरोप लगाए हैं। महिला प्रत्याशी का कहना है कि TMC कार्यकर्ताओं ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।

आठ जुलाई की है घटना

जानकारी के मुताबिक, ये घटना 8 जुलाई की है। उस दिन राज्य में पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुए थे। ये घटना हावड़ा जिले के पांचला इलाके की है। महिला प्रत्याशी का कहना है कि मतदान वाले दिन उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया गया था।

इतना ही नहीं महिला ने TMC कार्यकर्ताओं पर उसे गलत तरीके से छूने के आरोप भी लगाए हैं। महिला प्रत्याशी ने बताया कि पहले उसके कपड़े फाड़े गए। उसके बाद उसे कपड़े उतारने पर मजबूर किया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

वहीं, इस घटना के बाद महिला प्रत्याशी ने इसकी शिकायत पांचला पुलिस थाने में की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला प्रत्याशी ने शिकायत में कहा है कि मतदान वाले दिन वह मतदान केंद्र में मौजूद थी। तभी TMC के 34-40 कार्यकर्ता वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट की।

इसके बाद उन्होंने महिला प्रत्याशी को केंद्र से बाहर फेंक दिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद उन्होंने महिला के कपड़े फाड़े और उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। महिला द्वारा की गई शिकायत में तृणमूल प्रत्याशी हेमंत राय, सुकमल पांजा, रणबीर पांजा संजू समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026