---Advertisement---

शिक्षा के क्षेत्र में नई उड़ान भर रहा पंजाब! Bhagwant Mann सरकार के नेतृत्व में तेजी से बदल रही तस्वीर, जानकर बज उठेंगी तालियां

Bhagwant Mann: आज पंजाब के 99.9 प्रतिशत सरकारी विद्यालयों में बिजली की सुविधा उपलब्ध है। मान सरकार के नेतृत्व में 99 प्रतिशत स्कूलों में चालू कंप्यूटर की सेवा बहाल हैं। 80 प्रतिशत से अधिक स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम बनाए जा चुके हैं।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अक्टूबर 25, 2026 6:09 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार शिक्षा क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। इसके बदौलत पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में अग्रणी राज्य बनने की होड़ में शामिल हो चुका है। सीएम मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ के अंतर्गत राज्यभर के उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों के अत्यंत उत्साहजनक और सार्थक परिणाम सामने आए हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में नई उड़ान भर रहा पंजाब!

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि, ”सच्ची नीयत और पक्के इरादे के साथ हम पंजाब के बच्चों के लिए एक सुनहरा भविष्य गढ़ रहे हैं। इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि आज एक बेटी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करके जनसेवा का रास्ता चुन रही है, तो वहीं एक युवा कानून की पढ़ाई करके लोगों की सेवा करने की चाह रखता है। प्यारे बच्चों, आपकी अपनी सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है।”

Bhagwant Mann के नेतृत्व में पंजाब बना शिक्षा में नंबर-1

मालूम हो कि पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिदिन कृतिमान स्थापित कर रही है। इनमें प्रदेश सरकार ‘शिक्षा क्रांति’ के जरिए युवाओं को केवल नौकरी पाने के लिए कौशल से ही नहीं, बल्कि दूसरों के लिए रोजगार और अवसर सृजित करने के लिए तैयार करने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। इसके मद्देनजर प्रदेश सरकार की ओर कई कार्यक्रमों का संचालन किया जाता रहा है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पंजाब के युवा केवल नौकरी पाने की सोच तक सीमित न रहें, बल्कि स्वयं रोजगार सृजित करें और आर्थिक विकास में भागीदार बनें। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज पंजाब के 99.9 प्रतिशत सरकारी विद्यालयों में बिजली की सुविधा उपलब्ध है। मान सरकार के नेतृत्व में 99 प्रतिशत स्कूलों में चालू कंप्यूटर की सेवा बहाल हैं। 80 प्रतिशत से अधिक स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम बनाए जा चुके हैं। इन सबके बीच सबसे दिलचस्प तथ्य यह है कि नीति आयोग की शिक्षा गुणवत्ता रिपोर्ट 2026 के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए देश में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 25, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026