---Advertisement---

Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul Gandhi की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में स्वरा भास्कर का बड़ा बयान, कहा “ऐसे प्रयास उम्मीद…, जानें पूरी खबर

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आखिरी दिन है। गौरतलब है कि राहुल गांधी की यह यात्रा 14 जनवरी 2024 को मणिपुर से शुरू हुई थी। बता दें कि कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि आज यानि रविवार को भारत जोड़ो न्याय ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 17, 2024 10:57 पूर्वाह्न

Bharat Jodo Nyay Yatra
Follow Us
---Advertisement---

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आखिरी दिन है। गौरतलब है कि राहुल गांधी की यह यात्रा 14 जनवरी 2024 को मणिपुर से शुरू हुई थी। बता दें कि कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि आज यानि रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आखिरी दिन है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुंबई पहुंच चुकी है। वहीं आज शाम को एक महा रैली भी आयोजित की गई है। माना जा रहा है कि इस महा रैली में इंडिया गठबंधन के कई नेता शामिल हो सकते है। इसी बीच फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुई।

स्वरा भास्कर ने क्या कहा?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर नेक कहा कि , “उनके नेतृत्व में दो भारत जोड़ो यात्राएं सराहनीय हैं। मैं ऐसे किसी राजनेता को नहीं जानता जो लोगों के दिल की बात सुनने के लिए पूरे देश में घूमा हो।राहुल गांधी लोगों से मिलना और उनसे जुड़ना चाहते हैं…ऐसे प्रयास उम्मीद जगाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि देश पिछले 10 सालों से पीड़ित है और वह है नफरत। स्वरा भास्कर ने आगे कहा कि मैं एक हिंदू होने के नाते यह समझती हूं कि अगर आप भगवान का नाम लेकर कत्ल कर रहे है तो उससे बड़ा पाप कोई नहीं है”।

कांग्रेस की मुंबई में आज महा रैली

आपको बताते चले कि मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में रविवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समापन रैली का आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब है कि चुनाव आयोग की तरफ से लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। माना जा रहा है कि इस रैली के माध्यम से इंडिया गठबंधन अपना दम दिखाना चाहती है। खबरों के मुताबिक आज शाम होने वाली इस रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के स्टालिन, राजद नेता तेजस्वी यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव राकंपा अध्यक्ष शरद पवार एवं उद्धव ठाकरे शामिल हो सकते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026