---Advertisement---

Bharat Jodo Yatra की गाजियाबाद में दस्तक, पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी समेत हेल्पलाइन नंबर को किया जारी

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी से उत्तर प्रदेश में अपना कदम रखेगी। उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आगाज गाजियाबाद से होगा। बता दें कि, यात्रा की शुरुआत सितंबर में हुई थी जिसके बाद यह यात्रा भारत के कई राज्यों को कवर करके अब यूपी की ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 3, 2023 9:49 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी से उत्तर प्रदेश में अपना कदम रखेगी। उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आगाज गाजियाबाद से होगा। बता दें कि, यात्रा की शुरुआत सितंबर में हुई थी जिसके बाद यह यात्रा भारत के कई राज्यों को कवर करके अब यूपी की ओर आगे बढ़ रही है। करीब 1 हफ्ते का ब्रेक लेने के बाद भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली से रवाना होकर लोनी बॉर्डर होते हुए गाजियाबाद में दस्तक देगी।

ऐसा माना जा रहा है कि, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दाखिल होते समय इस यात्रा में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। जिसको देखते हुए दिल्ली पुलिस और गाजियाबाद पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। इस यात्रा के दौरान कई रास्तों पर डायवर्जन प्लान को भी लागू किया गया है।

गाजियाबाद में दी दस्तक

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी यानी मंगलवार को सुबह 10 बजे लाल किले के पास मौजूद हनुमान मंदिर से रवाना होगी। वहां से रवाना होने के बाद यात्रा लोहे के पुल, शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन, फर्नीचर मार्केट, धर्मपुर और अंसारी रोड होते हुए दोपहर के करीब 12 बजे लोनी बॉर्डर पहुंचेगी। यात्रा के लोनी बॉर्डर पहुंचते ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस को यात्रा का झंडा सौंपा जाएगा। इसके साथ 4 जनवरी को बागपत से शामली के लिए यात्रा निकलेगी। 4 जनवरी को अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद 5 जनवरी को सुबह 6 बजे शामली से यात्रा निकलकर शाम 6:30 बजे हरियाणा के पानीपत पहुंचेगी।

Also Read: CM Arvind Kejriwal बोेले,कंझावला में ‘जो हुआ वो बेहद शर्मनाक’

इस हेल्पलाइन पर जानें सभी जानकारी

भारत जोड़ो यात्रा आज दिल्ली से रवाना होकर लोनी बॉर्डर होते हुए गाजियाबाद के लिए रवाना होंगी। इस यात्रा के दौरान भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है इसी के चलते ट्रैफिक पुलिस ने जाम से बचने के लिए कई खास तैयारी की है। गाजियाबाद के एडीसीपी ट्रैफिक रामचंद्र कुशवाहा ने बताया कि, 3 जनवरी 2023 मंगलवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कुछ रूट्स पर डाइवर्जन रहेगा। जरूरत के हिसाब से टाइमिंग घटा और बड़ा भी सकते हैं। पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। अगर आपको इस दौरान किसी भी तरह से ट्रैफिक संबंधित कोई भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है तो आप हेल्पलाइन नंबर 9643322904 पर कॉल करके सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Also Read: Petrol Diesel Price Today: ऑयल कंपनी द्वारा जारी किए गए पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें नए रेट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026