---Advertisement---

Bharat Ratna: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से किया सम्मानित, पीएम मोदी समेत कई अन्य नेता रहे मौजूद

Bharat Ratna: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज भारत रत्न से सम्मानित किया। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहें। गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से लालकृष्ण आडवाणी ने स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के कारण किसी भी रैली या समारोह में भाग नहीं लिया। ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 31, 2024 12:58 अपराह्न

Bharat Ratna
Follow Us
---Advertisement---

Bharat Ratna: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज भारत रत्न से सम्मानित किया। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहें। गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से लालकृष्ण आडवाणी ने स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के कारण किसी भी रैली या समारोह में भाग नहीं लिया। इसी कारण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज उनके घर पर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया।

पीएम मोदी समेत कई अन्य नेता रहें मौजूद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के कारण उन्हें घर पर ही भारत रत्न से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि कल यानि 30 मार्च 2024 को राष्ट्रपति ने 4 विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित किया था।

राष्ट्रपति ने इन 4 हस्तियों को Bharat Ratna से किया सम्मानित

30 मार्च को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 4 हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया। इसमे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर, देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव, और देश के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न मिला। गौरतलब है कि इन चारों को ही मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। मालूम हो कि भारत सरकार ने सभी को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया था। बता दें कि इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कुछ दिन पहले ही भारत सरकार ने भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का ऐलान किया था।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026