---Advertisement---

Bhopal Viral News: आश्चर्यजनक! Periods में महिला के साथ ससुराल में हुआ कुछ ऐसा! पति से नहीं मिला सपोर्ट तो तलाक की आई नौबत

Bhopal Viral News: मध्य प्रदेश के भोपाल की एक महिला ने पीरियड्स के दौरान शादी दौड़ने का लिया फैसला, ससुराल वालों ने कुछ ऐसा किया जिसे वह नहीं कर सकी बर्दाश्त और पति को छोड़कर मायके आई वापस।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 5, 2025 7:04 अपराह्न

Bhopal Viral News
Follow Us
---Advertisement---

Bhopal Viral News: मध्य प्रदेश के भोपाल से एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है जिसे जानने के बाद शायद आप अपनी नाक भौ सिकोड़ ले। क्या कभी आपने सुना है कि पीरियड्स की वजह से एक महिला अपने पति से अलग हो जाती है। अगर नहीं तो कुछ ऐसा ही हुआ है भोपाल वायरल न्यूज में। इस खबर को जिसने भी सुना उसे इस बात पर यकीन नहीं हो सका। परिवार के पारंपरिक सोच और कुरीति से तंग आकर महिला ने यह कदम उठाया। भोपाल जिला परिवार न्यायालय से तलाक के आवेदन के बाद इस पर मंजूरी भी मिल गई है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

Bhopal Viral News में पीरियड्स की वजह से महिला ने लिया पति से तलाक

भोपाल की रहने वाली महिला की अरेंज मैरिज हुई और पति और पत्नी की उम्र 30 के आसपास थी। महिला जब ससुराल पहुंची और उसे पहली बार पीरियड्स हुआ तब ससुराल वालों ने उसके साथ कुछ ऐसा किया जिसके बारे में वह सोच भी नहीं सकती थी। दरअसल इस दौरान उसे एक कमरे के अंदर ही रहने की इजाजत दी गई थी। वह कमरे से बाहर नहीं आ सकती थी। यहां तक कि नहा भी नहीं सकती थी। इस तरह की रीति को महिला बर्दाश्त नहीं कर सकी और इस बारे में अपने पति से बात की।

Bhopal Viral News में महिला को नहीं मिला पति का साथ

भोपाल वायरल न्यूज में हद तो तब हो गयी जब ससुराल वालों ने यह कहा कि वह बाहर न जाए क्योंकि उसके पीछे कुत्ते भोंकते हैं और यह बुरी शक्ति का प्रतीक है। उसे पीरियड्स के दौरान पूजा घर और किचन में भी जाने की अनुमति नहीं थी। इस तरह पारंपरिक सोच और रीति रिवाज का पालन महिला नहीं कर सकी और वह अपने पति से बात की लेकिन पति ने इस मामले में साथ देने से इनकार कर दिया। तंग आकर शादी के 4 महीने बाद आपसी सामंजस्य से उन्होंने शादी तोड़ने का फैसला लिया।

Bhopal Viral News में महिला लौट गई घर

हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13(बी) के आधार पर दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर चर्चा में है। भोपाल वायरल न्यूज में महिला के मुताबिक उसे नहाने नहीं दिया जाता था जिस वजह उसे काफी गंदा और बदबूदार महसूस होता था। इन चीजों को वह बर्दाश्त नहीं कर सकी और वह अपने घर वापस लौट गई।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026