---Advertisement---

Atal Bihari Vajpayee की पुण्यतिथि पर BJP ने खास कार्यक्रम किया आयोजित, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: भारत के सफल प्रधानमंत्रियों में से एक अटल बिहारी वाजपेई कि आज पांचवीं पुण्यतिथि है। अटल बिहारी वाजपेई का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। वही उनकी मृत्यु 16 अगस्त 2018 में हुई थी। ऐसे में इस दिन को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 16, 2023 8:56 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: भारत के सफल प्रधानमंत्रियों में से एक अटल बिहारी वाजपेई कि आज पांचवीं पुण्यतिथि है। अटल बिहारी वाजपेई का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। वही उनकी मृत्यु 16 अगस्त 2018 में हुई थी। ऐसे में इस दिन को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हर कोई अटल बिहारी वाजपेई को याद कर रहा है। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अटल बिहारी वाजपेई को याद किया उन्होंने ट्वीट करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित करी।

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि, मैं भारत के 140 करोड लोगों के साथ मिलकर अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके नेतृत्व से भारत को बहुत लाभ हुआ। उन्होंने हमारे देश के विकास को नई बुलंदियों तक पहुंचाने और 21वीं शताब्दी में हर सेक्टर में देश को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई। इसी कड़ी में आपको बता दें कि बीजेपी ने अटल बिहारी वाजपेई की पांचवीं पुण्यतिथि के मौके पर कार्यक्रम रखा है। इस कार्यक्रम में बीजेपी ने एनडीए के घटक दलों को भी न्योता दिया है।

तमाम बड़े नेता कार्यक्रम में हुए शामिल

पीएम मोदी के साथ इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत तमाम बड़े नेता वाजपेई की पुण्यतिथि पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी इस कार्यक्रम में वाजपेई जी को श्रद्धांजलि देने पहुंची। अटल बिहारी वाजपेई और राजनीतिक नेताओं में से थे जिनकी कार्यशैली की दीवानी पक्षी नहीं बल्कि विपक्ष भी थी। अटल बिहारी वाजपेई अपने राजनीतिक जीवन में तीन बार भारत के प्रधानमंत्री बने थे। पहली बार 16 मई 1996 में अटल बिहारी वाजपेई ने भारत की कमान संभाली थी परंतु बहुमत न होने के कारण उनकी सरकार गिर गई। इसके बाद 1998 में भी वह प्रधानमंत्री बने थे इसके बाद 19 मार्च 1999 से 22 मई 2004 तक वह भारत के प्रधानमंत्री रहे थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 16, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 16, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026