---Advertisement---

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, 1 करोड़ लोगों को दी जाएगी मुफ्त बिजली; जानें किसे मिलेगा फायदा

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। बता दें कि बजट में वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के अंतर्गत 1 करोड़ घरों की छत पर सौर उर्जा पैनल लगाए जाएंगे। साथ ही इन 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी।(Budget 2024) ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 2, 2024 3:01 अपराह्न

Budget 2024
Follow Us
---Advertisement---

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। बता दें कि बजट में वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के अंतर्गत 1 करोड़ घरों की छत पर सौर उर्जा पैनल लगाए जाएंगे। साथ ही इन 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी।(Budget 2024) उन्होंने कहा कि घरों को मुफ्त सौर बिजली और डिस्कॉम को अधिशेष बेचने से 15000 से 18000 रूपये बचेंगे गौरतलब है की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह अंतिम बजट था।

Budget 2024: क्या है प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना

Budget 2024
Budget 2024

पिछले महीने ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत 1 करोड़ लोगों की छत पर सौर्य उर्जा पैनल लगाएं जाएंगे। इस योजना के तहत सरकार देश के गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को सौर उर्जा का लाभ प्रदान करना चाहती है। इससे हर महीने आने वाले बिजली बिल की बचत की जा सकेगी।

Budget 2024: किसको मिलेगा लाभ

इस योजना के अंतर्गत वो लोग लाभ ले पाएंगे जो गरीब वर्ग और मध्यम वर्ग से आते है। साथ ही जिनकी वार्षिक आय 1.5 लाख रूपये से कम है। वह इस योजना का लाभ ले सकते है। वहीं इस योजना का लाभ उन लोगों को नही मिलेगा जिनकी सरकारी नौकरी है। इसके अलावा अगर आप इनकम टैक्स भरते है तो भी आप इस योजना का लाभ नही मिलेगा। माना जा रहा है कि इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को काफी फायदा होगा।

Budget 2024: कैसे करें अप्लाई

अगर आप भी प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना से जुड़ना चाहते है तो आप इसके अधिकारिक पोर्टल solarrooftop.gov.in पर जाना होगा। और यहां से फिर आगे का प्रोसेस फॉलो करके आप इस योजना का लाभ ले सकते है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Mohan Yadav

मार्च 30, 2026

Delhi DoE Result 2026

मार्च 30, 2026

Visakhapatnam News

मार्च 30, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 30, 2026

Rajasthan Viral Video

मार्च 30, 2026

Mohan Yadav

मार्च 30, 2026