---Advertisement---

Bulandshahr Accident: रक्षाबंधन से पहले यूपी के बुलंदशहर में हुआ भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत, 21 लोग अस्पताल में भर्ती; जानें ताजा अपडेट

Bulandshahr Accident: यूपी के बुलंदशहर में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिसमे लगभग 10 लोगों की मारे जाने की खबर है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 18, 2024 5:15 अपराह्न

Bulandshahr Accident
Follow Us
---Advertisement---

Bulandshahr Accident: यूपी के बुलंदशहर में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिसमे लगभग 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए है। बता दें कि बुलंदशहर के सलेमपुर इलाक़े में एक पिकअप वैन और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बस ने उलटे साइड से ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही पीकअप बैन में एक जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि आस- पास के लोग इस हादसे को देखने के बाद सदमे में है। अधिकारियों ने बताया कि ये दुर्घटना बुलंदशहर जिले में स्थित बदायूं-मेरठ स्टेट हाइवे पर हुई।

हादसे में 10 लोगों की हुई मौत

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बुलंदशहर डीएम सीपी सिंह ने बताया कि कुल 10 लोगों की मौत हुई है। जबकि 37 लोग घायल हो गए है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की पता चलते ही आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच कर घायलों को बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक पिकअप में सवार लोग अलीगढ़ के रहने वाले थे जो गाजियाबाद फैक्ट्री में नौकरी करते थे। रक्षा बंधन पर अपने घर जा रहे थे लेकिन किसे पता था कि जा रहे लोगों में से कई लोग अपनी बहन से राखनी नहीं बंधवा पाएंगे। हादसा इतना दर्दनाक था कि पीकअप के टुकड़े- टुकड़े हो गए।

डीएम ने दी जानकारी

बुलंदशहर के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि “हादसा बड़ा है और 21 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर पीड़ितों का इलाज कर रहे हैं। यह हमारी प्राथमिकता है कि घायल व्यक्तियों को सर्वोत्तम उपचार दिया जाए और वे खतरे से बाहर आएं। एक्सीडेंट की जानकारी जैसे ही मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों को हुई तो वो भी मौके पहुंच पर गए। इस दौरान गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर दिया”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rashifal 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026