---Advertisement---

Bye Election Results 2024: 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर वोटो की गिनती जारी, जानें कौन आगे कौन पीछे?

Bye Election Results 2024: चुनाव आयोग द्वारा 7 राज्यों में 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 10 जुलाई को कराया गया था।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 13, 2024 11:14 पूर्वाह्न

Bye Election Results 2024
Follow Us
---Advertisement---

Bye Election Results 2024: चुनाव आयोग द्वारा 7 राज्यों में 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 10 जुलाई को कराया गया था। वहीं आज यानि 13 जुलाई को वोटों की गिनती जारी है। माना जा रहा है कि शाम तक 13 सीटों पर नतीजें की घोषणा कर दी जाएगी। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद पूरे देश में यह पहला उपचुनाव है। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि इस उपचुनाव में कौन सी पार्टी बाजी मारती है और किसको हार का सामना करना पड़ता है।

क्या है ताजा अपडेट?

मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर सीटों पर भी कांग्रेस आगे चल रही है। पश्चिम बंगाल की रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला सीटों पर टीएमसी आगे चल रही है।

पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर AAP आगे चल रही है। बिहार की रुपौली सीट पर जेडीयू आगे चल रही है। मध्य प्रदेश की अवरवारा सीट पर बीजेपी आगे। तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर डीएमके आगे चल रही है।

क्या है इसके राजनीतिक मायने

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला उपचुनाव है। इस चुनाव में सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा कि क्या बीजेपी अपना जलवा बरकरार रखती है या फिर कांग्रेस इन उपचुनाव में कुछ करिश्मा दिखाती है। मालूम हो कि इस साल के आखिरी में 3 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है। जिसमे हरियाणा,महराष्ट्र और झारखंड शामिल है। इसलिए यह दोनों पार्टियों के लिए काफी अहम उपचुनाव माना जा रहा है।

इन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव

आपको बता दें कि बिहार- रूपौली, पश्चिम बंगाल – रायगंज, रानाघाट दक्षिण, बागदा, मानिकतला, तमिलनाडु- विक्रवांडी, मध्य प्रदेश- अमरवाड़ा (एसटी), उत्तराखंड – बद्रीनाथ, मंगलौर पंजाब – जालंधर पश्चिम (एससी), हिमाचल प्रदेश- देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में 10 जुलाई को वोट डाला गया था।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026