---Advertisement---

US-Iran Deal के बाद दुनियाभर में जश्न, शेयर मार्केट में बहार के साथ सस्ता हो सकता है कच्चा तेल

US-Iran Deal: अमेरिका ईरान डील के बाद आखिर शेयर मार्केट में उछाल देखने को मिली है तो वहीं बात कच्चे तेल की कीमत में कमी दर्ज की जा सकती है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 15, 2026 9:20 पूर्वाह्न

US-Iran Deal
Follow Us
---Advertisement---

US-Iran Deal: अमेरिका और ईरान द्वारा युद्ध समाप्त करने के समझौते की पुष्टि के बाद शेयर बाजार में भारी उछाल और तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है। आने वाले हफ्ते में शेयर मार्केट पर इसका तगड़ा असर देखने को मिल सकता है। इस सबके बीच कहा जा रहा है कि युद्ध खत्म होने के बाद दुनिया में तेल की कीमत में कमी देखी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ बात करें इस समझौते की तो इसे लेकर अमेरिका और ईरान ने अलग-अलग रुख अपनाया है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर समझौते का क्या असर पड़ने वाला है।

US Iran Deal में देखें क्या हुआ समझौता

इस समझौते के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज यानी जलडमरूमध्य को खोलने और वहां से नौसैनिक नाकेबंदी हटाने की घोषणा की है। यह दुनिया के लिए तेल परिवहन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता है। इसके खुलने से तेल की आपूर्ति सुचारू हो जाएगी जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव कम होगा। बता दें कि यहां से दुनिया का करीब 20-30% तेल प्राप्ति होती है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बिजनेस और तेल की आवाजाही में रुकावटें कम होंगी।

अमेरिका ईरान डील से क्या पड़ेगा असर

वहीं रिपोर्ट्स की माने तो इस डील के बाद इसका असर शेयर मार्केट पर देखने को मिला है। एशियाई शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। ऐसे में आने वाले हफ्ते में निवेशकों के लिए यह फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके साथ ही तेल की कीमत और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं इसके साथ पेट्रोल डीजल की कीमत में कमी देखी जा सकती है। महंगाई कम हो सकती है और इसके साथ ही निफ्टी और सेंसेक्स में तेजी की खबर सामने आई है। वहीं लंबे समय से तेल को लेकर जारी अफरातफरी से राहत मिलने की संभावना रही है लेकिन आने वाले समय में आखिर क्या होता है यह देखना दिलचस्प हो सकता है।

वहीं बात करें अमेरिका ईरान डील की तो जहां डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से इसे एक शांति समझौता बताया जा रहा है। वहीं रान की सेना (खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर) ने दावा किया है कि दुश्मन ने हार मान ली है और सरेंडर कर दिया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mamata Banerjee

जून 15, 2026

Punjab News

जून 14, 2026

Punjab News

जून 14, 2026

Punjab News

जून 14, 2026

Rashifal 15 June 2026

जून 14, 2026

Rain Alert 15 June 2026

जून 14, 2026