---Advertisement---

Chandrayaan 3 पर ट्वीट करना Prakash Raj को पड़ा महंगा, लोगों ने लगाए ‘शर्म करो’ के नारे

Chandrayaan 3: भारत में इन दिनों चंद्रयान 3 चर्चा का विषय बनी हुआ है। अपने इस चंद्रमा मिशन के साथ भारत अंतरिक्ष में इतिहास रचने से केवल कुछ ही कदम दूर है। ऐसे में साउथ और हिंदी फ़िल्मों के जाने मानें अभिनेता प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर चंद्रयान 3 को लेकर एक ऐसी बात ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 21, 2023 4:07 अपराह्न

Chandrayaan 3
Follow Us
---Advertisement---

Chandrayaan 3: भारत में इन दिनों चंद्रयान 3 चर्चा का विषय बनी हुआ है। अपने इस चंद्रमा मिशन के साथ भारत अंतरिक्ष में इतिहास रचने से केवल कुछ ही कदम दूर है। ऐसे में साउथ और हिंदी फ़िल्मों के जाने मानें अभिनेता प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर चंद्रयान 3 को लेकर एक ऐसी बात कह दी है जिसपर अब बवाल शुरु हो गया है। लोग अभिनेता से उनके ट्वीट को लेकर नाराज़गी ज़ाहिर करते भी दिख रहे हैं। 

Chandrayaan 3 पर Prakash Raj ने किया ट्वीट

दरअसल अभिनेता Prakash Raj ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर Chandrayaan 3 को लेकर कटाक्ष में एक ट्वीट किया है। अभिनेता ने अपने ट्वीट में एक कार्टून शेयर किया है। इस कार्टून में एक आदमी चाय डालता दिख रहा है। इतना ही नहीं अभिनेता ने इसके साथ कटाक्ष करते हुए लिखा “ब्रेकिंग न्यूज़! विक्रम लैंडर द्वारा चंद्रमा से आई पहली तस्वीर…वाह।” उनके इसी ट्वीट पर अब लोग नाराज़गी ज़ाहिर कर रहे हैं। कई लोगों का यह भी मानना है कि अभिनेता ने अपने इस ट्वीट से सीधे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर कटाक्ष किया है। 

अभिनेता के ट्वीट पर भड़के लोग

Prakash Raj के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर बवाल मचना शुरु हो गया है। एक यूज़र ने अभिनेता के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा “शर्म करो प्रकाश राज। आप वास्तविक जीवन के खलनायक हैं।” दूसरे ने कमेंट किया “क्या आप मोदी जी के प्रति अपनी नफरत में इतने अंधे हो गए हैं कि हमारे इसरो वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और भारत में बने मिशन चंद्रयान 3 का मज़ाक़ उड़ा रहे हैं? विक्रम लैंडर का नाम विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया जो हमारे अंतरिक्ष प्रोग्राम के पिता माने जाते हैं?” एक और यूज़र ने लिखा “आपको चिकित्सा उपचार की आवश्यकता है लेकिन उससे भी आपकी बीमार सोच का इलाज नहीं हो पायेगा।” 

ग़ौरतलब है कि अभिनेता Prakash Raj इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करते आए हैं। अभिनेता ने साल 2019 में भारतीय आम चुनाव में बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में अभिनेता को लगभग 28,906 वोट मिले थे जिसके कारण वह चुनाव हार गए थे। 

क्या है चंद्रमा मिशन? 

आपको बता दें कि चंद्रमा मिशन के तहत 14 जुलाई 2023 को इसरो (ISRO) द्वारा आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष सेंटर से Chandrayaan 3 को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया था। वहीं 5 अगस्त 2023 को चंद्रयान 3 ने चंद्र कक्षा में प्रवेश किया था। इसी के साथ यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 23 अगस्त 2023 को यह चांद पर सफल लैंडिग कर लेगा। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026