---Advertisement---

Chhath Puja 2026: ट्रेन फुल, हवाई यात्रा महंगी! छठ में बिहार, यूपी जाने वाले यात्री इन विकल्पों का करें प्रयोग, जानें सबकुछ

Chhath Puja 2026: त्योहार की सीजन शुरू हो चुका है। घर गांव जाने वाले लोग टिकट बुक करने में लग गए है। हालांकि टिकट मिल नहीं पा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 8, 2026 5:58 अपराह्न

Chhath Puja 2026
Follow Us
---Advertisement---

Chhath Puja 2026: त्योहार की सीजन शुरू हो चुका है। घर गांव जाने वाले लोग टिकट बुक करने में लग गए है, खासकर छठ, दिवाली में यूपी, बिहार जाने वाले लोग। हालांकि स्पेशल ट्रेनों के बावजूद यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। टिकट के दौरान सर्वर ठप पड़ जा रहा है तो टिकट वेटिंग में आ जा रही है।

बता दें कि छठ पूजा यूपी, बिहार के लोगों के लिए केवल पर्व नहीं इमोशनल है। ट्रेन टिकट के अलावा हवाई जहाज का किराया 12 हजार रूपये तक पहुंच चुका है। लेकिन क्या आपको पता है कि ट्रेन, हवाई जहाज के अलावा कई विकल्प है जिससे आप अपने गांव घर पहुंच सकते है।

इन विकल्पों से पहुंच सकेंगे अपना घर

बस – हर रोज बड़ी संख्या में यात्री बस के माध्यम से भी अपने घर, गांव पहुंचते है। चूंकि बेहतरीन एक्सप्रेसवे बनने से दिल्ली से बिहार और यूपी की दूरी काफी कम हो गई है। यानि यात्रियों का काफी समय बचता है। हालांकि त्योहार के समय बस का किराया नॉर्मल किराया से अधिक हो सकता है, लेकिन आप अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकते है।

टैक्सी कर सकते है बुक – गौरतलब है कि कई ऐसे प्लेटफार्म है जो लंबी दूरी के लिए टैक्सी का उपयोग करते है और आपको आपकी डेस्टिनेशन तक पहुंचाते है। अगर आप 4-5 दोस्त एक साथ यात्रा करने की सोच रहे है और आपको बस, ट्रेन टिकट का इस्तेमाल कर सकते है। इससे कम पैसे में ही आप अपने घर पहुंच सकते है और परिवार के साथ छठ और दिवाली का त्योहार मना सकते है।

पर्सनल कार – अगर आपके पास पर्सनल कार है तो आपको सोचने की बिल्कुल भी जरूरत है। आप अपनी कार के साथ महज कुछ घंटों में दिल्ली या अन्य शहरों से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते है।

इटरचेंज करके – अगर आपके पास थोड़ा सा अधिक समय है और आप अपने गंतव्य तक पहुंचना चाहते है तो आप आंधी-आंधी दूरी की यात्रा तय कर सकते है। मान लिजिए की आप दिल्ली से बिहार जाना चाहते है तो आप दिल्ली से लखनऊ की यात्रा कर सकते है और फिर वहां से कोई स्पेशल ट्रेन पकड़कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते है।

भारतीय रेलवे जल्द चला सकती अधिक स्पेशल ट्रेन

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे जल्द कई रूटों पर स्पेशल ट्रेन चला सकती है।वहीं रेलवे की तरफ से कई ट्रेनों का ऐलान कर दिया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और अधिक ट्रेनों को पटरियों पर उतारा जा सकता है। हालांकि टिकट बुक के दौरान लोग सीट कम होने की भी लगातार शिकायत कर रहे है।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 25, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 25, 2026