---Advertisement---

Chhath Puja Special Train: छठ पूजा में घर जाना हुआ आसान! भारतीय रेलवे इन रूटों पर चलाने जा रही है स्पेशल ट्रेन, जानें ट्रेन नंबर समेत अन्य डिटेल

Chhath Puja Special Train: त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है। इस वक्त लोग दुर्गा पूजा दिवाली के दौरान अपने-अपने घर जानें की योजना बनाते है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 26, 2024 3:15 अपराह्न

Chhath Puja Special Train
Follow Us
---Advertisement---

Chhath Puja Special Train: त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है। गौरतलब है कि बड़ी संख्या में लोग इस दुर्गा पूजा, दिवाली के दौरान अपने-अपने घर जानें की योजना बनाते है, लेकिन कई बार ट्रेन की टिकट नहीं मिलने के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है और उन्हें घर जाने के लिए भारी रकम चुकाना पड़ता है। मालूम हो कि दिवाली और छठ-पूजा के समय बड़ी संख्या में लोग दिल्ली से छपरा (Chhapra), सिवान (Siwan) गोरखपुर (Gorakhpur) और पटना (Patna) समेत बिहार,

यूपी के कई जिलों में यात्रा करते है, लेकिन कई बार ट्रेन टिकट (Train Ticket) नहीं मिलने के कारण वह लोग अपने घर नहीं जा पाते है या फिर उन्हें बहुत ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ता है, अगर आप भी छठ पूजा में घर जाने कि सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। बता दें कि भारतीय रेलवे छठ पूजा के स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है, चलिए आपको बता दें कि किन रूटों पर इन स्पेशल ट्रेनों (Chhath Puja Special Train) का परिचालन किया जाएगा।

Anand Vihar- Muzaffarpur स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेलवे द्वारा दी जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 04058 आनंद-बिहार मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24 अक्टूबर 2024 से 14 नंबर तक किया जाएगा। हर गुरूवार और सोमवार को यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली के आनंद बिहार रेलवे स्टेशन से रात 11.15 पर चलेगी और अगले दिन रात 9 बजकर 15 मिनट पर मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर (Gorakhpur), छपरा (Chhapra) होते हुए मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

Muzaffarpur-Anand Vihar स्पेशल ट्रेन

वापसी में ट्रेन नंबर 04057 मुजफ्फरपुर आनंद-विहार स्पेशल ट्रेन 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक, हर शुक्रवार और मंगलवार मुजफ्फरपुर रात 11 बजे निकलेगी, जो हाजीपुर, छपरा (Chhapra) होते हुए अगले दिन रात 11.30 बजे आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। (Chhath Puja Special Train)।

आनंद विहार-बरौनी स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 04062 आनंद बिहार-बरौनी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 6 अक्टूबर 2024 से लेकर 17 नवंबर तक किया जाएगा। यह ट्रेन सुबह 9 बजे आनंद विहार से चलेगी और लखनऊ, बलिया छपरा(Chhapra) होते हुए यह ट्रेन अगले दिन सुबह 6.30 बजे बरौनी पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 04061 का परिचालन 7 अक्टूबर से शुरू होगा। यह बरौनी से सुबह 8.30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7.35 मिनट पर आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026