---Advertisement---

Chhattisgarh News: बघेल सरकार का बड़ा ऐलान-रेप, छेड़छाड़ व अन्य गंभीर मामलों के आरोपी को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की सियासत आए दिनों करवटे बदल रही है। यहां इस वर्ष के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में इसको लेकर सत्तारुढ़ दल कांग्रेस के साथ सूबे की प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस क्रम में सूबे से कई तरह के बयान भी सामने आ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 12, 2023 5:15 अपराह्न

Chhattisgarh News
Follow Us
---Advertisement---

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की सियासत आए दिनों करवटे बदल रही है। यहां इस वर्ष के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में इसको लेकर सत्तारुढ़ दल कांग्रेस के साथ सूबे की प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस क्रम में सूबे से कई तरह के बयान भी सामने आ रहे हैं। हालाकि इन सबसे इतर जाकर छत्तीसगढ़ की सरकार ने युवाओं को सरकारी नौकरी देने के क्रम में एक बड़ा एलान कर दिया है। इसके तहत छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से कहा गया है कि महिलाओं के साथ रेप, छेड़छाड़ और कुछ अन्य आपराधिक मामलों के आरोपियों को राज्य में सरकारी नौकरियों में नियुक्ती देने पर रोक लगा दी गई है।

बता दें कि बीते दिनों स्वतंत्र दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि महिलाओं और लड़कियों से रेप, छेड़छाड़ और अन्य गंभीर अपराधों के मामलों में आरोप पाए जाने पर सरकारी नौकरियों में रोक लगाई जाएगी।

छेड़खानी या गंभीर मामलों के आरोपी की नहीं होगी नियुक्ति

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से बीते दिन यानी सोमवार को एक आदेश जारी किया गया जिसके तहत बताया गया है कि अब राज्य में महिलाओं के साथ छेड़खानी के मामले में आरोपी व अन्य गंभीर आपराधिक मामलों के आरोपियों को राज्य में सरकारी नौकरी नहीं मिल सकेगी। इसके लिए आधिकारिक रुप से सूबे के सभी राजस्व प्रभागों के अध्यक्षों, विभाग के प्रमुखों, राजस्व प्रभाग के आयुक्तों और कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि इस निर्देशों का पालन बेहद ही सख्ती से होना चाहिए।

हम काम करते हैं वो कांड करते हैं

बता दें कि सूबे में जैसे-जैसे विधानसभा के चुनाव नजदीक आ रहे हैं उसी प्रकार से राजनीतिक तल्खियां भी बढ़ती जा रही हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से बयान जारी कर कहा है कि हम काम करते हैं, वो कांड करते हैं। सीएम बघेल ने इस दौरान एक रिपोर्ट शेयर की है जिसमें मनरेगा के तहत मजदूरों को काम देने में छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन बढ़िया रहा है। उन्होंने अपने इस पोस्ट से सांकेतिक हमला किया है। टिप्पणिकारों की मानें तो उन्होंने ये बाते भाजपा के संदर्भ में लिखी हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में भाजपा ही प्रमुख विपक्षी दल के रुप में है और लगातार इस कोशिश में है कि कैसे भी करके खोई हुई सत्ता को हासिल किया जाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 3, 2026

Punjab News

मार्च 3, 2026

Punjab News

मार्च 3, 2026

Viral Video

मार्च 3, 2026

Rain Alert 4 March 2026

मार्च 3, 2026

कल का मौसम 4 March 2026

मार्च 3, 2026