CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर जिले के कादियान क्षेत्र के लोगों को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देकर बड़ी राहत दी है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य पंजाब के हर क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित करना है और कादियान भी इस विकास यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए महज कुछ ही महीनों का समय बचा हुआ है। जिसे देखते हुए CM Bhagwant Mann सरकार और उनके मंत्री और विधायक जमीन पर उतर चुके है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
जनसभाओं को संबोधित करते हुए क्या बोल CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “माझा और कादियान निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से मिले अपार प्यार के लिए दिल से आभार… कादियान के लोगों की बड़ी मांग को पूरा करते हुए, ‘कादियान’ को सब-डिविजन बनाने की बड़ी घोषणा की गई है… अब SDM, DSP और ADC एक ही शानदार इमारत में बैठेंगे, जिससे लोगों की परेशानी खत्म होग।
ਮਾਝੇ ਦੀ ਸੂਰਬੀਰ ਧਰਤੀ ਅਤੇ ਕਾਦੀਆਂ ਹਲਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮਿਲੇ ਭਰਵੇਂ ਪਿਆਰ ਲਈ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ… ਕਾਦੀਆਂ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਵੱਡੀ ਮੰਗ ਪੂਰੀ ਕਰਦਿਆਂ ‘ਕਾਦੀਆਂ’ ਨੂੰ ਸਬ-ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਵੱਡਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ… ਹੁਣ SDM, DSP ਅਤੇ ADC ਇੱਕੋ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਬਿਲਡਿੰਗ ਵਿੱਚ ਬੈਠਣਗੇ ਜਿਸ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਖੱਜਲ-ਖੁਆਰੀ ਖ਼ਤਮ ਹੋਵੇਗੀ…
ਹਲਕੇ… pic.twitter.com/hHQabEAmkU— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 28, 2026
. निर्वाचन क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए, S. गुरइकबाल सिंह महल को एक नए सेवक के रूप में नियुक्त किया गया है… पारंपरिक नेताओं द्वारा लूट-खसोट का दौर अब खत्म हो गया है। आज 90% घरों का बिजली बिल ज़ीरो है और 47 लाख परिवारों को 10 लाख रुपये तक के मुफ़्त मेडिकल कार्ड दिए गए हैं… आइए, ‘रंगला पंजाब’ को फिर से बनाने के लिए मिलकर काम करें”।
विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann ने कहा कि कादियान में लंबे समय से लंबित विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं की समय-सीमा तय कर जल्द से जल्द उन्हें पूरा किया जाए ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं करने में विश्वास नहीं रखती, बल्कि हर परियोजना को जमीन पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई सड़कों के निर्माण और पुरानी सड़कों के नवीनीकरण की घोषणा की। इसके साथ ही जल निकासी, पेयजल आपूर्ति और अन्य नागरिक सुविधाओं को भी मजबूत करने का भरोसा दिया।
