CM Bhagwant Mann: यह सच है कि देश के अलग-अलग कोनों में डेंगू जैसी परेशानी पांव पसार रही है और निश्चित तौर पर इस लिस्ट में पंजाब का नाम भी शुमार है। इसे खत्म करने के लिए सीएम भगवंत मान पहले से ही अडिग है और उन्होंने जनता को जागरूक करने का ब्यौरा उठाया। ऐसे में हर शुक्रवार डेंगू पर अटैक मुहिम की शुरुआत की। इस दौरान मान सरकार के राज्य स्तरीय अभियान के तहत स्वास्थ्य मंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए जागरूकता फैलाने का काम किया। निश्चित तौर पर सीएम भगवंत मान ने डेंगू जैसे मुश्किल स्थिति से उबरने के लिए जिस तरह से बागडोर संथाली है वह काबिले तारीफ है।
डेंगू से बचाव के लिए अटैक का ऐलान
ਹਰ ਸ਼ੁੱਕਰਵਾਰ, ਡੇਂਗੂ ‘ਤੇ ਵਾਰ!
ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ @AAPbalbir ਵੱਲੋਂ ਜਨਤਾ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ
👉🏻 ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਪੀਣ ਵਾਲ਼ੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਸ਼ੁੱਧਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਬਿਨਾਂ ਦੇਰ ਕਰਨ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ
👉🏻 ਕੂਲਰ ਆਦਿ ਪਾਣੀ ਦਾ ਭੰਡਾਰਨ ਕਰਨ ਵਾਲ਼ੀਆਂ ਵਸਤਾਂ ਦੀ ਸਫ਼ਾਈ ਅਤੇ ਸੁਕਾਉਣ ਵੱਲ… pic.twitter.com/KJaFAOJi6h— AAP Punjab (@AAPPunjab) April 17, 2026
आप पंजाब में इस बात की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर एक पोस्ट लिखा जहां स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलवीर सिंह लोगों को जागरुक करते हुए नजर आए। इस दौरान अलग-अलग मुद्दों पर लोगों को जानकारी दी गई और डेंगू से बचाव के लिए क्या करना जरूरी है यह बताया गया। पोस्ट में कहा गया हर शुक्रवार डेंगू पर अटैक।
CM Bhagwat Mann ने किस तरह से जनता को किया जागरूक
सीएम भगवंत मान सरकार के राज्य स्तरीय अभियान के तहत स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने ने जनता को संबोधित किया। इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि पीने के पानी की शुद्धता की जांच की जाए और अगर इसमें कोई भी गड़बड़ी दिखती है तो शिकायत दर्ज करने में पीछे ना रहे।पंजाब की जनता को कूलर जैसे चीजों में पानी जमा करने वाले उपकरणों की सफाई और सूखने पर ध्यान देने की जानकारी दी गई। वहीं सीवर आदि में पानी के लीकेज और जमा होने से संबंधित शिकायत दर्ज करने के लिए 104 हेल्पलाइन भी बताया गया।
डेंगू से बचाव के लिए भगवंत मान सरकार जिस तरह से जनता को जागरुक कर रही है यह राज्य में विकास की उनकी अहम भागीदारी को दिखाने के लिए काफी है।






