CM Bhagwant Mann: पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सरकार की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत अब तक लगभग 2.5 लाख लोगों को उपचार उपलब्ध कराए जाने का दावा किया गया है। इस पहल का उद्देश्य राज्य के नागरिकों को समय पर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहतर इलाज मिल सके।
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत लाखों लोगों का हुआ इलाज
स्वास्थ्य के क्षेत्र में CM Bhagwant Mann सरकार के प्रयासों का लगातार असर देखने को मिल रहा है। बताते चले कि आप पंजाब की तरफ से दी जानकारी के अनुसार ₹10 लाख वाले हेल्थ कार्ड के लाभार्थियों की संख्या लगभग 2.5 लाख तक पहुँच गई है। यह योजना हर परिवार को ₹10 लाख तक का मुफ़्त कैशलेस इलाज देती है।
इस पहल के तहत 2.42 लाख से ज़्यादा मरीज़ों को कैशलेस इलाज मिला है। इसमें 2,300 से ज़्यादा मेडिकल प्रक्रियाएँ शामिल हैं, जैसे कैंसर का इलाज, अंग प्रत्यारोपण और दिल की सर्जरी शामिल है। 850 से ज़्यादा सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इलाज की सुविधा उपलब्ध है।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
सरकार का फोकस ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर भी है। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत करने और लोगों को स्थानीय स्तर पर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। इससे मरीजों को बड़े शहरों के अस्पतालों पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है।
बता दें कि CM Bhagwant Mann सरकार की ये योजना कई मायनों में गेमचेंजर साबित हो रही है। लाखों रूपये का मुफ्त और बेहतर इलाज हो रहा है, जिससे सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मिल रहा है।







