---Advertisement---

The India Story Teaser: क्या भारत का खाना बना जहर! पेस्टिसाइड्स और कैंसर की सच्चाई से उठेगा पर्दा, देखें कैसे श्रेयस तलपडे और काजल अग्रवाल ने लाया भूचाल

The India Story Teaser: क्या पेस्टिसाइड्स की वजह से भारत में लोगों को कैंसर हो रहा है। आखिर श्रेयस तलपडे और काजल अग्रवाल की आने वाली फिल्म की कहानी क्या है जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 5, 2026 3:52 अपराह्न

The India Story Teaser
Follow Us
---Advertisement---

The India Story Teaser: श्रेयस तलपडे और काजल अग्रवाल की फिल्म की जब से अनाउंसमेंट हुई थी तब से ही लोग इसे लेकर इंतजार कर रहे थे। जी हां, हम बात कर रहे हैं द इंडिया स्टोरी की जिसका टीजर जारी कर दिया गया है और झलक मात्र ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि यह फिल्म भारत की कई सच्चाइयों को उजागर करने वाली है। कैसे पेस्टिसाइड्स का लोगों पर असर पड़ रहा है और कैसे खानपान की वजह से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं द इंडिया स्टोरी टीजर में क्या कहा गया जो निश्चित तौर पर काफी अलग होने वाली है।

The India Story Teaser की झलक मात्र ने लोगों का घुमाया दिमाग

द इंडिया स्टोरी के टीजर की शुरुआत में कहा जाता है कि भारत का सबसे शॉकिंग सच हम खाना नहीं बल्कि जहर उगाते हैं। जहां दिखाया जाता है कि कैसे तरबूज जैसे फल को इंजेक्शन से लाल किया जाता है और इसकी वजह से लोगों की जान मुश्किल में पड़ जाती है। इसके साथ दिखाया गया है 50000 से ज्यादा मेट्रिक टोंस पेस्टिसाइड्स की वजह से 20 करोड लोग एक्सपोज हुए हैं। तीन परिवार में से एक को कैंसर है। 60 सेकंड में एक से दो जिंदगी खत्म हो रही है तो 10 लाख से ज्यादा लोग हर साल मर रहे हैं। यह द इंडिया स्टोरी है।

खाने में मिलावट का क्या होगा द इंडिया स्टोरी में पर्दाफाश

वहीं द इंडिया स्टोरी टीजर के अंत में एक बच्चे की आवाज आती है कि “ममा आज खाने में क्या बनाया है।” वही श्रेयस तलपड़े की द इंडिया स्टोरी टीज़र के साथ लिखा गया, “आंकड़े सबके सामने है नतीजा साफ दिख रहे हैं फिर भी सब छिपा हुआ क्यों लगता है।” द इंडिया स्टोरी की बात करें तो चेतन डीके द्वारा निर्देशित यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली है जिसमें श्रेयस तलपडे और काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। हालांकि टीजर में किसी की भी झलक नहीं दिखाई गई है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026