CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बड़ी संख्या में आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। सबसे खास बात है कि हर रोज पुलिस की तरफ से पंजाब के कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। जिसका असर देखने को मिल रहा है।
दरअसल पंजाब पुलिस की तरफ से जारी अभियान गैंगस्टर ते वार अभियान शुरू होने के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या 30,250 तक पहुंच गई है। जो अपने आप में काफी ऐतिहासिक है। इसके अलावा नशे के खिलाफ भी पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का चला चाबुक
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने, पंजाब एंटी-गैंगस्टर फ़ोर्स (AGTF) के समन्वय से, चिन्हित स्थानों पर लक्षित छापों के माध्यम से गैंगस्टर नेटवर्क के विरुद्ध राज्यव्यापी निर्णायक कार्रवाई जारी रखी। 519 छापे मारे गए। 271 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।
Day 118 | ‘Gangstran Te Vaar’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its decisive statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified locations.
✔️ 519 raids conducted
✔️ 271 individuals detained
✔️ 5 proclaimed offenders… pic.twitter.com/im70e2Ga7k— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) May 19, 2026
5 घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। 3 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, अभियान शुरू होने के बाद से कुल गिरफ्तारियों की संख्या 30,250 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को ध्वस्त करने और पंजाब को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी साझा करें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।
CM Bhagwant Mann की अगुवाई में ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब के CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। सबसे खास बात है कि अपराध और नशे के खिलाफ भी पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बता दें कि नशे के खिलाफ जारी अभियान में पंजाब पुलिस को लगातार बड़ी कामयाबी मिल रही है। अभी तक 62 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं बड़ी मात्रा में प्रतिदिन नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। इसके अलावा बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।
