Bhagwant Mann सरकार पंजाब से अपराध खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध, अकाली दल से संबंध रखने वाले जसकरणजीत सिंह को POCSO मामले में किया गिरफ्तार

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में पंजाब पुलिस ने अकाली दल से संबंध रखने वाले जसकरणजीत सिंह को पोक्सो मामले में गिरफ्तार कर लिया।

Bhagwant Mann

Photo Credit: Google

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बीते 4 सालों में सूबे के विकास के लिए कई अहम कार्य किए हैं। एएपी यानी आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश को एक बार फिर से ‘रंगला पंजाब‘ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में मान सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को भी बेहतर करने की दिशा में कई सख्त कदम उठाए हैं। ऐसे में पंजाब पुलिस ने अकाली दल से संबंध रखने वाले जसकरणजीत सिंह को ‘पोक्सो’ मामले में गिरफ्तार किया है। एएपी के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी शेयर की है।

भगवंत मान सरकार अपराध के खिलाफ अपना रही जीरो टॉलरेंस की नीति

एएपी के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने बताया, ‘बादल गुट के ‘हीरे’ जैसे उम्मीदवार ने 14.5 साल की लड़की के साथ बदसलूकी की! अकाली दल बादल के दाखा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी जसकरणजीत सिंह को पोक्सो मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी से पहले, बादल गुट ने अधिकारियों को धमकी दी थी कि वे ऐसा न करें। आरोपी जसकरणजीत सिंह ने पीड़ित नाबालिग लड़की की मां को भी अपने झांसे में ले लिया है। आरोपी सुखबीर बादल के साथ महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होता रहा है, पीड़ित लड़की के पिता ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।’

वहीं, एएपी की पंजाब यूनिट ने एक अन्य एक्स पोस्ट में कहा, ‘यूथ अकाली नेता जसकरणजीत सिंह का यह घिनौना कृत्य, जिसमें उसने एक नाबालिग लड़की को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया, एक बार फिर अकाली नेताओं की गिरी हुई मानसिकता को बेनकाब कर गया है। इस काले कारनामे के जरिए, शिरोमणि अकाली दल के ‘पंथिक’ मुखौटे के पीछे छिपा उसका असली चेहरा सबके सामने आ गया है।’

सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

वहीं, पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पंजाब पुलिस ने बताया, ‘लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान दो गुर्गों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से तीन अवैध पिस्तौलें तथा 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।’

पुलिस के मुताबिक, ‘शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी, जर्मनी और दुबई से सक्रिय विदेशी आकाओं के इशारे पर काम कर रहे थे, और उन्हें हाई प्रोफाइल लोगों को निशाना बनाकर गोलीबारी करने का काम सौंपा गया था। उनकी समय रहते हुई गिरफ्तारी से कई संभावित गंभीर आपराधिक वारदातों को सफलतापूर्वक टाल दिया गया है।’ ऐसे में भगवंत मान सरकार अपने कार्यों से स्पष्ट कर चुकी है कि पंजाब में अपराध के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं है।

Exit mobile version