Bhagwant Mann: अपराधियों पर शिकंजा कसने का दौर लगातार जारी है। पंजाब पुलिस शासन के निर्देशानुसार उन तमाम गैंगस्टरों का इलाज कर रही है, जो पंजाब की कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। इसी बीच ऑपरेशन ‘गैंगस्टरां ते वार’ को 117वें दिन भी गति दी गई है। सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार कार्यरत पंजाब पुलिस की एजीटीएफ ने सूबे के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर 8 घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं 250 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए हैं। इस कार्रवाई में अवैध हथियारों की बरामदगी भी हुई है जो प्रशासन की कार्यशैली को दर्शाता है।
‘गैंगस्टरां ते वार’ के 117वें दिन Bhagwant Mann सरकार ने अपराधियों पर कसा शिकंजा!
सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने गैंगस्टरों के खिलाफ शुरू हुए ऑपरेशन के 117वें दिन भी अपराधियों पर शिकंजा कसा है।
𝐃𝐚𝐲 𝟏𝟏𝟕 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its decisive statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified locations.
✔️ 573 raids conducted
✔️ 279 individuals detained
✔️ 8 proclaimed… pic.twitter.com/27B8ojUGi5— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) May 18, 2026
इस दौरान पंजाब पुलिस की एजीटीएफ ने चिन्हित स्थानों पर छापों के माध्यम से गैंगस्टरों के नेटवर्क पर की है। राज्य भर में 573 छापे मारे गए जिस दौरान 279 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। एजीटीएफ ने 8 घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में 3 अवैध हथियार भी बरामद किए गए। अभियान शुरू होने से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 29979 हो गई है। सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस गैंगस्टरों के नेटवर्क को खत्म करने और सूबे को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पंजाब को अपराधमुक्त बनाने का लक्ष्य!
मान सरकार पंजाब को अपराधमुक्त बनाने का लक्ष्य रखती है। इसी क्रम में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। एक ओर युद्ध नशे विरुद्ध अभियान को गति देना। दूसरी ओर ‘गैंगस्टरां ते वार’ के तहत गैंगस्टरों पर निशाना साधना। ये भगवंत मान सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश है कि पंजाब से अपराध खत्म होना चाहिए। इसके लिए प्रशासन को फ्री हैंड देते हुए कार्रवाई के अधिकार दिए गए हैं। भगवंत मान सरकार राज्य से अपराध को खत्म कर युवाओं के लिए संभावनाओं के द्वार खोलने के लिए प्रयासरत है।
