---Advertisement---

ऑपरेशन ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 117वें दिन भी Bhagwant Mann सरकार ने अपराधियों पर कसा शिकंजा! अवैध हथियार के साथ कई गिरफ्तार

सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। इस क्रम में ऑपरेशन 'गैंगस्टरां ते वार' को गति देते हुए आज कई अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 18, 2026 2:51 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: अपराधियों पर शिकंजा कसने का दौर लगातार जारी है। पंजाब पुलिस शासन के निर्देशानुसार उन तमाम गैंगस्टरों का इलाज कर रही है, जो पंजाब की कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। इसी बीच ऑपरेशन ‘गैंगस्टरां ते वार’ को 117वें दिन भी गति दी गई है। सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार कार्यरत पंजाब पुलिस की एजीटीएफ ने सूबे के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर 8 घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं 250 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए हैं। इस कार्रवाई में अवैध हथियारों की बरामदगी भी हुई है जो प्रशासन की कार्यशैली को दर्शाता है।

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 117वें दिन Bhagwant Mann सरकार ने अपराधियों पर कसा शिकंजा!

सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने गैंगस्टरों के खिलाफ शुरू हुए ऑपरेशन के 117वें दिन भी अपराधियों पर शिकंजा कसा है।

इस दौरान पंजाब पुलिस की एजीटीएफ ने चिन्हित स्थानों पर छापों के माध्यम से गैंगस्टरों के नेटवर्क पर की है। राज्य भर में 573 छापे मारे गए जिस दौरान 279 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। एजीटीएफ ने 8 घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में 3 अवैध हथियार भी बरामद किए गए। अभियान शुरू होने से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 29979 हो गई है। सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस गैंगस्टरों के नेटवर्क को खत्म करने और सूबे को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पंजाब को अपराधमुक्त बनाने का लक्ष्य!

मान सरकार पंजाब को अपराधमुक्त बनाने का लक्ष्य रखती है। इसी क्रम में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। एक ओर युद्ध नशे विरुद्ध अभियान को गति देना। दूसरी ओर ‘गैंगस्टरां ते वार’ के तहत गैंगस्टरों पर निशाना साधना। ये भगवंत मान सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश है कि पंजाब से अपराध खत्म होना चाहिए। इसके लिए प्रशासन को फ्री हैंड देते हुए कार्रवाई के अधिकार दिए गए हैं। भगवंत मान सरकार राज्य से अपराध को खत्म कर युवाओं के लिए संभावनाओं के द्वार खोलने के लिए प्रयासरत है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

जुलाई 4, 2026

Punjab News

जुलाई 4, 2026

Punjab News

जुलाई 4, 2026

कल का मौसम 5 July 2026

जुलाई 4, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 4, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 4, 2026