CM Bhagwant Mann: पंजाब में विकास को नई दिशा देने के क्रम में प्रयासरत मान सरकार ने सूबे की तस्वीर बदल दी है। शिक्षा से लेकर क्रीडा, स्वास्थ्य, कृषि समेत अन्य तमाम जगत में कई अहम कार्य हुए हैं। इसका लाभ व्यापक तौर पर लोगों को मिल रहा है। सीएम भगवंत मान की सरकार पंजाब से हर समस्या को खत्म कर आमजन की सुविधा के लिए कार्य कर रही है। इसी क्रम में सीएम भगवंत मान ने अंतरराज्यीय नदी जल विवाद को सुलझाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। पंजाब सीएम ने इसी कड़ी में रावी-ब्यास जल न्यायाधिकरण के सदस्यों से मुलाकात की है।
अमृतसर में CM Bhagwant Mann की रावी-ब्यास जल न्यायाधिकरण के सदस्यों से मुलाकात!
पंजाब सीएम ने आज अमृतसर में आयोजित एक अहम शिष्टाचार मुलाकात समारोह में शिरकत की है।
CM @BhagwantMann ਨੇ ਰਾਵੀ-ਬਿਆਸ ਵਾਟਰ ਟ੍ਰਿਬਿਊਨਲ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨਾਲ਼ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿਖੇ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੁਲਾਕਾਤ ਵਿੱਚ ਇੰਟਰ ਸਟੇਟ ਰਿਵਰ ਵਾਟਰ ਡਿਸਪਿਊਟ ਐਕਟ ਬਾਰੇ ਚਰਚਾ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ CM ਮਾਨ ਨਾਲ਼ ਕੈਬਿਨੇਟ ਮੰਤਰੀ ਬਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਗੋਇਲ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ। pic.twitter.com/EfIsZ37bSf
— AAP Punjab (@AAPPunjab) May 18, 2026
इस दौरान सीएम भगवंत मान ने रावी-ब्यास जल न्यायाधिकरण के सदस्यों से मुलाकात की है। शिष्टाचार भेंट के दौरान ही अंतरराज्यीय नदी जल विवाद पर चर्चा हुई है। इसे बैठक का रूप दिया गया है। इस बैठक में सीएम भगवंत मान के साथ कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल भी उपस्थित रहे हैं। मान सरकार की कोशिश है कि अंतरराज्यीय नदी जल विवाद को सुलझाकर पंजाब के विकास को गति दी जाए। इसी क्रम में सारे बैठक आयोजित कर सकारात्मक माहौल में इस गंभीर विषय पर चर्चा हुई है।
मुख्यमंत्री की पहल से सुलझेगा अंतरराज्यीय नदी जल विवाद!
दरअसल, पंजाब सीएम इस जल विवाद को सुलझाने की लगातार पहल कर रहे हैं। अमृतसर में आयोजित बैठक में उनका शामिल होना इस बात का पुख्ता प्रमाण है। मालूम हो कि अंतरराज्यीय नदी जल विवाद राजस्थान और हरियाणा के साथ सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर और सतलज नदी के पानी की रॉयल्टी को लेकर है। इसको लेकर पंजाब सरकार ने कुछ दिनों पहले बकाया रॉयल्टी के भुगतान की मांग की थी। उस दौरान खूब हलचल मची थी। हालांकि, अब सीएम भगवंत मान ने फिर पहल करते हुए इस नदी जल विवाद को सुलझाने की कवायद की है।
