Jharkhand News: उत्कृष्ट शिक्षा की दिशा में हेमंत सोरेन सरकार प्रतिबद्ध, 721.43 करोड़ की लागत में तैयार होंगे 100 सरकारी स्कूल

Jharkhand News: झारखंड में 100 विद्यालयों को सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में बदलने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए कैबिनेट की तरफ से स्वीकृति मिल गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो शिक्षा की दिशा में अहम कदम है।

Jharkhand News

Photo Credit- Google Jharkhand News

Jharkhand News: झारखंड में शिक्षा की दिशा में हेमंत सोरेन सरकार लगातार कदम बढ़ा रही है ताकि राज्य का विकास संभव हो सके। जहां पहले से राज्य में 80 उत्कृष्ट विद्यालय की मौजूदगी थी तो वहीं अब इसकी संख्या में बढ़ोतरी होगी जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में यह कदम साबित हो सकता है। रिपोर्ट की माने तो बताया जा रहा है कि लगभग 100 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय स्थापित किए जाएंगे और इसके लिए कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है। आइए जानते हैं झारखंड न्यूज़ क्या है जो जाहिर तौर पर हेमंत सोरेन सरकार का शिक्षा की दिशा में एक अद्भुत कदम है जिससे राज्य को फायदा होगा।

जानिए कैबिनेट की तरफ से Jharkhand News में क्या लिया गया फैसला

झारखंड सरकार भी हर घर शिक्षा पहुंच सके इसके लिए लगातार प्रयासरत है और ऐसे में राज्य में पहले से मौजूद 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में 100 और जोड़े जाएंगे। ऐसे में झारखंड में कुल विद्यालयों की संख्या 180 हो जाएंगे। रिपोर्ट्स की माने तो सीएम सोरेन सरकार के परियोजना को कैबिनेट में स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही झारखंड न्यूज़ में यह भी बताया गया है कि 100 और विद्यालयों को सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस में बदलने का निर्णय लिया गया है और इसके लिए 721.43 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

शिक्षा को लेकर सोरेन सरकार का अहम कदम

आदर्श विद्यालय योजना के तहत पूर्व से संचालित 80 विद्यालयों के अलावा 100 विद्यालयों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं राज्य का विकास हर तरफ से संभव हो सके ऐसे में शिक्षा को लेकर झारखंड सरकार की तरफ से यह अहम कदम उठाया गया है। राज्य के लोगों को हर संभव मदद मिल सके और शिक्षा के लिए उन्हें ज्यादा खर्च करने की जरूरत ना पड़े। मजबूरी या गरीबी में कोई भी बच्चा निरक्षर ना रह सके इसके लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय कारगर साबित हो सकता है और इसके लिए स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है।

 

 

Exit mobile version