---Advertisement---

CM Bhagwant Mann:पंजाब के सीएम भगवंत मान की शादी की पहली एनिवर्सरी, मुख्यमंत्री केजरीवाल सहित इन लोगों ने दी खास बधाई

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डॉ गुरप्रीत कौर की आज पहली शादी की सालगिरह है। पहली सालगिरह पर सीएम ने पत्नी गुरप्रीत के लिए एक संदेश लिखा है। बता दें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी सीएम भगवंत मान को बधाई दी है। यह भी पढ़ें:Punjab News: CM भगवंत मान ...

Read more

Avatar of Arpita Shrivastava

By: Arpita Shrivastava

Published: जुलाई 7, 2023 4:39 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डॉ गुरप्रीत कौर की आज पहली शादी की सालगिरह है। पहली सालगिरह पर सीएम ने पत्नी गुरप्रीत के लिए एक संदेश लिखा है। बता दें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी सीएम भगवंत मान को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें:Punjab News: CM भगवंत मान ने UPSC की पढ़ाई कर रहे उम्मीदवारों के लिए शिक्षा की फ्री, जल्द खुलेंगे 8 कोचिंग संस्थान

CM मान ने पत्नी के लिए लिखा संदेश

सीएम मान ने पत्नी को शादी की सालगिरह की मुबारकबाद देते हुए, एक संदेश लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, मैंने एक ही दुआ मांगी है उस खूबसूरत रब से, हमारी फोटो देख कर ही लोग कहते हैं, दोनों किस्मत वाले हैं’.

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने दी बधाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को ट्वीटर के जरिए शादी की सालगिरह की बधाई दी है। उन्होंने बधाई संदेश में लिखा है- शादी की सालगिरह की बहुत बधाई हो, भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दें।

एनिवर्सरी पार्टी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम मान ने अपनी पहली शादी की सालगिरह पर चंडीगढ़ क्लब में पार्टी का आयोजन किया है। इस पार्टी में पंजाब और दिल्ली के कई नेताओं और विधायक आमंत्रित हैं। करीबी फैमिली मेंबर भी इस पार्टी में शरीक हो सकते हैं।

डॉ गुरप्रीत के साथ दूसरी शादी

बता दें, डॉ. गुरप्रीत कौर सीएम मान की दूसरी पत्नी हैं। सीएम मान का पहली पत्नी इंदरजीत कौर से 2015 में ही तलाक हो गया था। बता दें पहली शादी से सीएम मान के 2 बच्चे हैं। डॉ गुरप्रीत सीएम से करीब 16 साल छोटी हैं।

सीएम मान और डॉ गुरप्रीत कौर पिछले वर्ष शादी के बंधन में बधें। पिछले साल 7 जुलाई,2022 को दोनों ने शादी की।यह शादी बेहद शालीन ढंग हुई। शादी का कार्यक्रम सीएम हाउस में आयोजित किया गया था। इस दौरान दिल्ली के सीएम समेत आप के कई बड़े नेता मौजूद रहें। इसके साथ ही सीएम मान और उनकी पत्नी के करीबी रिश्तेदार भी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ दौरे पर गरजे PM Modi, कहा–‘जो गलत करेगा वो बचेगा नहीं और जो डर जाए वह मोदी नहीं’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026