---Advertisement---

Rahul Gandhi पर भड़के CM Himanta Biswa, बोले- ‘जब तक मोदीजी हैं, राहुल नहीं बन सकते PM’

Himanta Biswa Sarma on Rahul: कर्नाटक में मई में विधानसभा चुनाव 2023 (Karnataka Election 2023) होने हैं। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कल सोमवार को कनकगिरी में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने राहुल के लंदन में दिए बयानों पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कर्नाटक में आकर भारत जोड़ो यात्रा करते हैं और वहीं लंदन में बैठकर भारत को तोड़ने की कोशिश करते हैं। वह ध्यान रखें जब तक मोदी जी हैं, राहुल गांधी कभी पीएम नहीं बन पाएंगे।  

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 14, 2023 11:47 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Himanta Biswa Sarma on Rahul: कर्नाटक में मई में विधानसभा चुनाव 2023 (Karnataka Election 2023) होने हैं। इसी को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी अपनी तैयारियों को बढ़ा दिया है। इसी के मद्देनजर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma )ने कल 13 मार्च को कर्नाटक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi )पर जमकर बरस पड़े। कनकगिरी में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने राहुल के लंदन में दिए बयानों पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कर्नाटक में आकर भारत जोड़ो यात्रा करते हैं और वहीं लंदन में बैठकर भारत को तोड़ने की कोशिश करते हैं। वह ध्यान रखें जब तक मोदी जी हैं, राहुल गांधी कभी पीएम नहीं बन पाएंगे।

राहुल पर साधा निशाना

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कल सोमवार को कनकगिरी में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में शामिल होने पहुंचे। जहां उन्होंने यात्रा में शामिल लोगों से अपील करते हुए कहा कि भाजपा को फिर से पूर्ण बहुमत से सत्ता में लाना चाहिए। इसी कार्यक्रम में उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर रखते हुए कहा कि कांग्रेस का दोहरा चरित्र समझिए राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा के लिए कर्नाटक आते हैं और लंदन पहुंचकर भारत तोड़ने की कोशिश में जुट जाते हैं। जब वे कर्नाटक आए थे तब मैंने उनसे पूछा था कि आज आप भारत यात्रा कर रहे हैं लेकिन 1947 में भारत को किसने तोड़ा था ? आपके नाना ने भारत को दो हिस्सों में तोड़ा था’ इसी कार्यक्रम में आगे बोलते हुए कहा कि जब पीएम मोदी अमेरिका और लंदन की यात्रा करते हैं तो वे भारत की बढ़ाई करते हैं जब कि राहुल जब इन देशों की यात्रा पर जाते हैं तो भारतीयों और भारत की संसद का अपमान करते हैं। वह ध्यान रखें जब तक मोदी जी हैं, राहुल गांधी कभी पीएम नहीं बन पाएंगे।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand Budget Session 2023: CM Dhami कैबिनेट का बड़ा फैसला, मंदिरों के सौन्दर्यीकरण के साथ विधायक निधि में भी इजाफा

लिंगायत मठ भी पहुंचे हिमंता

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा कल सोमवार को कर्नाटक के प्रसिद्ध लिंगायत मठ भी पहुंचे थे। जो कोप्पल जिले में स्थित हैं। इसके साथ-साथ एक और स्थानीय प्रसिद्ध गवी सिद्धेश्वर मठ का भी दौरा कर गवी सिद्धेश्वर द्रष्टा का आशीष लिया। वहां उन्होंने कई साधु- संतों का भी आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान मठ में किसी भी प्रकार का राजनीतिक बयान देने से साफ मना कर दिया।

ये भी पढ़ें: Punjab News: IPS अधिकारी संग शादी रचाएंगे पंजाब के शिक्षामंत्री बैंस, जानें कौन हैं ज्योति यादव

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026