---Advertisement---

CM Kejriwal ने लिखा LG Vinai Kumar Saxena को सीधा पत्र, पूछा दिल्ली सीधे राजभवन से चलेगी ?

CM Kejriwal Reply to LG: मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उपराज्यपाल कार्यालय से लिखे पत्र का प्रतियुत्तर देते हुए उपराज्यपाल को सीधा पत्र लिखा है। पत्र में पूछा है क्या दिल्ली की चुनी हुई सरकार को अनदेखा कर सीधे राजभवन से चलाना चाहते हैं आप ? मुख्यमंत्री का सीधा उपराज्यपाल से सीधा टकराव केंद्र शासित अर्द्ध राज्य ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जनवरी 8, 2023 12:56 अपराह्न | Updated: जनवरी 11, 2023 10:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Kejriwal Reply to LG: मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उपराज्यपाल कार्यालय से लिखे पत्र का प्रतियुत्तर देते हुए उपराज्यपाल को सीधा पत्र लिखा है। पत्र में पूछा है क्या दिल्ली की चुनी हुई सरकार को अनदेखा कर सीधे राजभवन से चलाना चाहते हैं आप ?

मुख्यमंत्री का सीधा उपराज्यपाल से सीधा टकराव

केंद्र शासित अर्द्ध राज्य दिल्ली का राजनीतिक प्रशासनिक संकट विगत 10 वर्षों से समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी क्रम में नया विवाद दिल्ली मेयर चुनाव में भी उत्पन्न हो गया है। विगत शुक्रवार को हुए मेयर चुनाव के घटनाक्रम में उपराज्यपाल द्वारा पहले 10 पार्षदों को मनोनीत करना और चुनाव वाले दिन वोटिंग से पूर्व ही उन पार्षदों का नियुक्त पीठासीन अधिकारी द्वारा शपथ ग्रहण कराने का प्रयास ही विवाद का मुख्य कारण बन गया है।

ये भी पढें: Delhi Liquor Scam: ED ने प्रस्तुत किया 12 नामों के साथ दूसरा आरोप पत्र, Manish Sisodia का नाम नहीं

जानें प्रतियुत्तर में क्या लिखा मुख्यमंत्री ने

शुक्रवार को हुए हंगामे के कारण उपराज्यपाल कार्यालय द्वारा जारी लिखित बयान में कहा गया है कि डीएमसी एक्ट में उपराज्यपाल दिल्ली का प्रशासक है इसलिए दिल्ली की चुनी हुई सरकार को अनदेखा कर राज्यपाल इन शक्तियों का प्रयोग करके मनोनीत पार्षदों को नियुक्त कर सकता है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उपराज्यपाल कार्यालय द्वारा जारी बयान पर कड़े शब्दों में प्रतियुत्तर लिखते हुए कहा मुझे आज आपके कार्यालय द्वारा जारी एक बयान प्राप्त हुआ है जिसमें कहा गया है कि चूंकि यह डीएमसी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों में लिखा गया है कि ‘नियुक्ति प्रशासक करेगा।’  मेरे विचार में डीएमसी एक्ट एक स्थानांतरित विषय मात्र है। भले ही एक्ट में उपराज्यपाल “(प्रशासक)” शब्द प्रयुक्त हो। उसके पश्चात भी उपराज्यपाल चुनी हुई सरकार की कैबिनेट की सलाह से बंधा हुआ है। इसके साथ साथ उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुसार भी उपराज्यपाल “(प्रशासक)” तीन आरक्षित विषयों को छोड़कर शेष विषयों में मंत्रिपरिषद की सलाह से बंधा हुआ है। यह इतना महत्वपूर्ण विषय है कि दिल्ली के नागरिक अब इस विषय पर आपकी समझ को जानना चाहते हैं।

ये भी पढें: UP Investors Summit 2023: जैकी श्रॉफ ने CM योगी से मांगी मदद, कहा- ‘थिएटर में Popcorn की कीमत जरा कम करो साहब’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।        

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026