---Advertisement---

विधानसभा चुनाव से पहले CM Shivraj का बड़ा ऐलान, उज्जैन से अलग होकर नागदा बनेगा नया जिला

CM Shivraj: मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) लोगों के लिए एक से बढ़कर एक कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ कर रहे हैं। इसके इतर प्रदेश में युवा वर्ग के लिए शिक्षा से लेकर उनके रोजगार के साधन भी उपलब्ध करा रहे हैं। ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 21, 2023 12:54 अपराह्न

CM Shivraj
Follow Us
---Advertisement---

CM Shivraj: मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) लोगों के लिए एक से बढ़कर एक कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ कर रहे हैं। इसके इतर प्रदेश में युवा वर्ग के लिए शिक्षा से लेकर उनके रोजगार के साधन भी उपलब्ध करा रहे हैं।

ऐसे में उन्होंने विकास पर्व के दौरान जनसभा करते हुए बड़ा ऐलान कर दिया। CM Shivraj के मुताबिक उज्जैन जिले के अंतर्गत आने वाले नागदा को अब नया जिला बनाया जाएगा। ऐसे में देखा जाए तो मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद नागदा–खाचरोद वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

CM Shivraj का धमाकेदार रोड शो

साल 2023 के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोड शो किया। इस दौरान लोग भारी संख्या में सीएम को देखने आए। बता दें, कि मुख्यमंत्री का यह रोड शो नागदा–खाचरोद के पुराने बस स्टैंड से होते हुए जवाहर मार्ग, इसके बाद MG रोड, चंबल सागर के रास्ते होते हुए मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा।

इसके बाद सीएम ने भारी संख्या में आए लोगों को संबोधित किया। साथ ही नागदा–खाचरौद विधानसभा में 216.14 करोड़ के विकास और प्रगतिशील कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान 

खबरों की मानें तो प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा के दौरान कहा, कि उज्जैन से अलग करके नागदा को अलग जिला बनाया जाएगा। साथ ही उज्जैन सिटी में नर्मदा जल भी लाया जाएगा। यही नहीं सीएम ने आगे कहा उन्हेल को तहसील बनाया जाएगा। साथ ही यहां पर सीएम राइज स्कूल भी खोले जाएंगे। नए जिले को सभी सुविधाएं दी जाएंगी, जैसे अन्य सभी डिस्टिक को मिलती हैं। ऐसे में देखा जाए तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की इस घोषणा को सुनकर  नागदा–खाचरोद के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Income Tax News

अप्रैल 15, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026