---Advertisement---

‘कुशा’ मिसाइल से भारत का एयर डिफेंस हुआ और मजबूत! CM Yogi Adityanath ने DRDO को भेजा खास संदेश

CM Yogi Adityanath: स्वदेशी लॉन्ग-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल कुशा के सफल परीक्षण को लेकर पोस्ट करते हुए आखिर सीएम ने क्या लिखा। वैज्ञानिकों की सफलता की तारीफ करते हुए कहा कि भारत को उन पर गर्व है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 24, 2026 3:46 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: भारत का एक स्वदेशी लॉन्ग-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (LRSAM) सिस्टम कुशा जिसे 23 जुलाई 2026 को DRDO ने ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। वहीं इसे लेकर उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने मजबूत और आत्मनिर्भर डिफेंस इकोसिस्टम बताते हुए इसकी तारीफ की है। एक लंबे चौड़े पोस्ट के साथ भारत की एयर डिफेंस क्षमता को मजबूती प्रदान करने की बात की है। बता दे कि कुशा 400 किमी तक वार करने में सक्षम है और देश का अपना एयर डिफेंस सिस्टम है। आइए जानते हैं इसे लेकर आखिर सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा है।

डीआरडीओ को लेकर CM Yogi Adityanath ने क्या कहा

एक्स पर इस परीक्षण की सफलता के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “एक मज़बूत और आत्मनिर्भर डिफेंस इकोसिस्टम की ओर भारत का कदम एक और अहम पड़ाव पर पहुंच गया है। डीआरडीओ द्वारा स्वदेशी लॉन्ग-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल ‘कुशा’ का सफल पहला फ्लाइट टेस्ट हमारे वैज्ञानिकों की काबिलियत और लगन को दिखाता है। यह कामयाबी भारत की एयर डिफेंस क्षमताओं को और मज़बूत करेगी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मज़बूत करेगी। टीम DRDO और इस शानदार कामयाबी से जुड़े सभी लोगों को दिल से बधाई। देश को आप पर गर्व है।” सोशल मीडिया पर यह पोस्ट फिलहाल चर्चा में बना हुआ है।

कैसे आत्मनिर्भर भारत के लिए वरदान बना कुशा

बता दे कि कुशा लड़ाकू विमानों, क्रूज मिसाइलों, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन्स को हवा में ही तबाह कर सकता है। इसके साथ ही लेयर्ड डिफेंस है जो अलग-अलग रेंज (150 किमी, 250 किमी और 400 किमी) के इंटरसेप्टर शामिल हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारतीय डिफेंस के लिए यह बड़ी मजबूती और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में जरूरी बताया है। उन्होंने भारत के वैज्ञानिकों की काबिलियत और लगन की भी तारीफ की है। डीआरडीओ को इस कामयाबी के लिए शुभकामनाएं दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ पोस्ट में भारत को आत्मनिर्भर डिफेंस की इकोसिस्टम में मजबूत बताया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vande Bharat Train

जुलाई 24, 2026

Dia Mirza

जुलाई 24, 2026

Jharkhand News

जुलाई 24, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 24, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 24, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 24, 2026