---Advertisement---

‘समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गुंडों…’ नीट पेपर लीक मामले में CM Yogi Adityanath का विपक्ष पर जोरदार कटाक्ष, समझे इसके मायने

CM Yogi Adityanath: कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की तरफ से पीएम मोदी के आवास के बाहर नीट पेपर लीख को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 22, 2026 5:35 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: बीते दिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की तरफ से पीएम मोदी के आवास के बाहर नीट पेपर लीक को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को घेरा उन्होंने मंचों पर कहा कि

“आप सभी ने देखा होगा कि कैसे छात्रों को बदनाम करने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गुंडों ने दिल्ली में संसद का घेराव किया”। गौरतलब है कि बीते कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया था।

विधानसभा चुनाव को लेकर क्या बोले CM Yogi Adityanath

जनसभा को संबोधित करते हुए CM Yogi Adityanath ने कहा कि “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कहते हैं कि चुनाव का असली कुरुक्षेत्र बूथ होता है, बूथ जीता तो चुनाव जीता। उनके इसी भाव को और सशक्त करते हुए आज गोरखपुर महानगर एवं ग्रामीण विधान सभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्षों से संवाद किया।

विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बीजेपी लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए सुशासन एवं लोक-कल्याण के सुपथ पर अग्रसर है। सभी पदाधिकारियों व बूथ अध्यक्षों को शुभकामनाएं”।

जलजमाव को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री

लोगों को संबोधित करते हुए  CM Yogi Adityanath ने कहा कि “हम अभी गोधोइया नाले का निरीक्षण करके आए हैं। इस नाले के बनने से पहले, बारिश के मौसम में गोरखपुर के उत्तरी हिस्से के लगभग 17-18 वार्ड पूरी तरह जलमग्न हो जाते थे। अब आप देख सकते हैं कि गोधोइया नाला किसी नदी की तरह बह रहा है।

इसे पुनर्जीवित किया गया है, और इसी वजह से, जैसा कि आपने परसों देखा, लगातार 15 घंटे की भारी बारिश के बाद भी शहर के उत्तरी हिस्से में कहीं भी जल-जमाव नहीं हुआ।”

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 8, 2026

Punjab News

अगस्त 8, 2026

 Punjab News

अगस्त 8, 2026

Punjab News

अगस्त 8, 2026

Rashifal 9 August 2026

अगस्त 8, 2026

कल का मौसम 9 August 2026

अगस्त 8, 2026