---Advertisement---

Salary Hike: केंद्र सरकार ने इन कर्मचारियों के वेतन में की बढ़ोतरी, इतना हुआ इजाफा

Salary Hike: केंद्र सरकार ने कोल इंडिया लिमिटेड के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी सुनाई है। सरकार ने इनके वेतन में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 25, 2023 12:43 अपराह्न

Salary Hike
Follow Us
---Advertisement---

Salary Hike: केंद्र सरकार ने फिर कुछ और कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी के प्रस्तवा को मंजूरी दी है। इस बार सरकार ने कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी सुनाई है। दरअसल, कुछ समय पहले सरकार ने कोल इंडिया की ट्रेड यूनियनों के साथ गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के वेतन संशोधन को लेकर चर्चा की थी। अब सरकार ने उस समझौते को मंजूरी दे दी है। इस बढ़ोतरी का फायदा कर्मचारियों के वेतन में बेसिक, वीडीए, स्‍पेशल महंगाई भत्ता और बोनस पर पड़ेगा। सरकार के इस फैसले से भत्ते में करीब 25 फीसदी का इजाफा होगा।

2.81 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

इस बात की जानकारी मंत्रालय की ओर से दी गई है। कोल इंडिया लिमिटेड को भी मंत्रालय की ओर से एक नोट भेजा गया है। जिसमें कहा गया है, “कोल इंडिया लिमिटेड, सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड और ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों के एनसीडब्ल्यूए-XI के लिए मंजूरी दी गई है। इस डील से सीआईएल और एससीसीएल के करीब 2.81 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा, जो 1 जुलाई 2021 में कंपनी के साथ काम कर रहे थे।”

ये भी पढ़ें: PM Modi Egypt Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती से की मुलाकात, कट्टरपंथ-आतंकवाद सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा

मई में हुई था समझौते

यह समझौता मई में कोयला उद्योग के लिए ज्‍वाइंट बायलिटरल कमेटी (जेबीसीसीआई)-XI की ओर से किया गया था, जिसमें सीआईएल प्रबंधन, सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड ( एससीसीएल), पांच केंद्रीय ट्रेड यूनियनों-बीएमएस, एचएमएस, एआईटीयूसी, सीटू, माइन वर्कर्स फेडरेशन (आईएनएमएफ) और इंडियन नेशनल के प्रतिनिधि शामिल थे।

कितनी बढ़ोतरी का प्रावधान

CIL ने 1 जुलाई, 2021 से 31 मार्च 2023 तक प्रभावी 21 महीने की अवधि के लिए 9,252.24 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। वेतन के लिए प्रावधान बढ़ने के कारण वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत घटकर 5,528 करोड़ रुपये हो चुका है।

सैलरी में 19 फीसदी का इजाफा

कोयला मंत्रालय की ओर से इस मंजूरी के बाद अब कर्मचारियों को महंगाई भत्ता के अलावा मूल वेतन और अन्‍य में भी इजाफा होगा। कुल बढ़ोतरी 19 फीसदी तक हो सकती है। यह इजाफा कुल जलाई 2021 से लेकर मार्च 2023 यानी कुल 21 महीने के लिए है।

ये भी पढ़ें: Delhi News: दिल्ली में नहीं थम रही चाकूबाजी, अब बृजपुरी में युवक ने चाकू से किया हमला, एक की मौत, एक घायल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026