---Advertisement---

Anantnag Encounter: कर्नल मनप्रीत ने आखिरी बार पत्नी को किया था फोन, बोले- मैं किसी मिशन पर हूं, बाद में बात करूंगा 

Anantnag Encounter: जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए कर्नल मनप्रीत सिंह ने आखिरी बार अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी। उन्होंने उस समय उनको बोला था कि 'मैं एक मिशन पर हूं, बाद में बात करेंगे।'

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 14, 2023 2:56 अपराह्न

Manpreet singh
Follow Us
---Advertisement---

Anantnag Encounter: जम्मू-कश्मीर में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 भारतीय अफसर शहीद हो गए। जिनके नाम कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस डीएसपी हुमायूं भट हैं। कर्नल मनप्रीत की ससुराल पंचकूला के सेक्टर 26 में है। बताया जा रहा है जिस समय उनकी मौत हुई थी उस समय उनकी पत्नी पंचकूला में ही मौजूद थीं। कर्नल की मौत की खबर सेना की तरफ से उनके परिवार को दे दी गई है मगर उनके परिवार ने यह निर्णय लिया है कि कर्नल की पत्नी और उनकी मां को उनकी मौत की खबर गुरुवार सुबह देंगे। 

कर्नल के परिवार वालों ने पत्नी को नहीं दी थी पूरी जानकारी

कर्नल के सभी परिवार वालों ने उनकी पत्नी जगमीत को सिर्फ इतना बताया है कि उनको चोट लगी है। जिसके कारण वह केवल घायल और उन्हें अभी फोन से बात करने की इजाजत नहीं है। कर्नल के ससुराल वाले इस समय उनके पंचकूला के घर के बाहर खड़े हुए हैं और रात बीत जाने का इंतजार कर रहे हैं। कर्नल के साढू वीरेंद्र गिल ने मीडिया को जानकारी दी है कि वह कर्नल के शव को लेने के लिए बुधवार शाम को जाने वाले थे मगर लैंड स्लाइड होने के कारण अब वह गुरुवार सुबह जाएंगे। 

कर्नल ने आखिरी बार पत्नी से की थी फोन पर बात

वहीं कर्नल की पत्नी ने रोज की तरह करीब सुबह 6:45 पर उनसे बात की थी मगर कर्नल ने अपनी पत्नी का फोन उठाकर कहा था कि “मैं किसी मिशन पर हूं बाद में बात करूंगा” उसके बाद उनकी किसी से बात नहीं हुई है। कर्नल की पत्नी ने ही आखिरी बार कर्नल से बात की थी।

कर्नल के साढू ने बताया है कि कर्नल का पैतृक गांव मोहाली में है। उनके पार्थिव शव को उनके पैतृक गांव में ले जाया जाएगा। वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगाा। वह गुरुवार सुबह उनके शव को लेने के लिए जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026