---Advertisement---

सीमांचल के इस मुस्लिम बहुल जिले में घुसपैठियों का डेरा? SIR के बीच चुनाव आयोग पर फिर बरसे Rahul Gandhi, जानें क्या कुछ कहा?

नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi फिर एक बार चुनाव आयोग पर बरसे हैं। सदन में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा है कि एक दिन सबको बेनकाब करेंगे। इससे इतर नेता प्रतिपक्ष ने वोट चोरी को देशद्रोह बताते हुए जुबानी हमला बोला है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 1, 2025 2:36 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: बिहार में जारी एसआईआर के खिलाफ गूंज दिल्ली तक सुनी जा सकती है। इन सब से इतर चुनाव आयोग अपनी धुन में लगातार मतदाता सूची का सत्यापन करने में जुटा है। हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट है जो बिहार के सीमांचल में स्थित मुस्लिम बहुल जनपद किशनगंज में घुसपैठ का दावा करती है। रिपोर्ट में चुनाव आयोग के सोर्स के हवाले से किशनगंज से सबसे ज्यादा नाम कटने की आशंका व्यक्त की गई है। इन सबसे बीच दिल्ली में राहुल गांधी चुनाव आयोग के खिलाफ फिर हमलावर रहे हैं। Rahul Gandhi ने बिहार में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव आयोग को निशाने पर लिया है। नेता प्रतिपक्ष ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा कर बड़ी बातें कह दी हैं।

बिहार के किशनगंज में घुसपैठियों का डेरा?

इसका जिक्र हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक सीमांचल के इस इलाके में सबसे ज्यादा नाम कटने की आशंका है। ऐसा इसलिए है क्योंकि किशनगंज की भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर यहां नेपाल, म्यांमार, बांग्लादेश जैसे देशों से लोगों के आने की आशंका रहती है। किशनगंज जिला नेपाल से सीमा साझा करता है। नेपाल के अलावा दूसरी ओर किशनगंज की सीमा पश्चिम बंगाल से भी लगती है जहां से होकर बांग्लादेश की दूरी ज्यादा नहीं है। यहां वजह है कि यहां सर्वाधिक घुसपैठ की आशंका व्यक्त की गई और सबसे ज्यादा नाम यहीं कट सकते हैं।

वोट चोरी का आरोप लगाकर चुनाव आयोग पर बरसे Rahul Gandhi

बिहार में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर चल रही गहमा-गहमी के बीच नेता प्रतिपक्ष आज चुनाव आयोग पर जमकर बरसे हैं।

महाराष्ट्र चुनाव परिणाम का जिक्र कर दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए Rahul Gandhi ने कहा है कि “हमारे पास इस बात के स्पष्ट सबूत हैं कि चुनाव आयोग वोट चोरी में शामिल है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चुनाव आयोग में जो भी इस अभ्यास में शामिल है, ऊपर से नीचे तक, हम आपको नहीं छोड़ेंगे। आप भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं और यह देशद्रोह से कम नहीं है। आप जहां कहीं भी हों, भले ही आप सेवानिवृत्त हों, हम आपको ढूंढ लेंगे।” राहुल गांधी का साफ कहना है कि आयोग अनियमितता करते हुए बिहार में मतदाताओं के साथ नाइंसाफी कर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026