---Advertisement---

Cyclone Dana का कहर शुरू! Odisha, West Bengal में भारी बारिश, ऊंची लहरे, सड़के बंद, कई पेड़ गिरे, जानें ताजा अपडेट

Cyclone Dana: चक्रवात दाना का कहर शुरू हो चुका है। आपको बता दें कि देर रात चक्रवाती तूफान दाना ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट पर लैंड कर चुका है, जिसके असर अब देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 25, 2024 11:28 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 25, 2024 12:02 अपराह्न

Cyclone Dana
Follow Us
---Advertisement---

Cyclone Dana: Cyclone Dana का कहर शुरू हो चुका है। आपको बता दें कि देर रात चक्रवाती तूफान दाना Odisha और West Bengal के तट पर लैंड कर चुका है, जिसके असर अब देखने को मिल रहा है। पेड़ गिरने के कारण कई सड़कें बंद हो गई है। इसके अलावा दोनों राज्यों में देर रात से लगातार बारिश हो रही है। हालांकि एयरपोर्ट पर फिर से संचालन शुरू कर दिया गया है। इसी बीच आईएमडी ने Cyclone Dana को लेकर कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़े ताजा अपडेट।

ओडिशा में Cyclone Dana मचा रहा है तबाही

ओडिशा और West Bengal में Cyclone Dana लैंड कर चुका है। बता दें कि ओडिशा में तेज हवाओं और भारी बारिश तबाही मचाई रही है। बता दें कि यह तूफान तटतीय इलाके में भारी तबाही मचा रहा है। इस तूफान के कारण बांसडा में भारी तबाही हुई है। इसके अलावा अगर कोलकाता की बात करें तो वहीं भी कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसके अलावा विभाग ने अगले घंटे के लिए पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

आपको बता दें कि मौसम विज्ञान विभाग यानि IMD ने दाना चक्रवात को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा केरल और झारखंड में भी भारी बारिश हो सकती है। वहीं बिहार और तमिलनाडु में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Cyclone Dana के कारण 400 से अधिक ट्रेनें रद्द

चक्रवाती Cyclone Dana को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 400 से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी है। गौरतलब है कि बीते दिनों से ओडिशा और पश्चिम बंगाल की तरफ जानें वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। इसके अलावा कई स्टेशनों पर रेलवे द्वारा परिचालन भी रोक दिया गया था, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सकें

ओडिशा सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

ओडिशा सरकार ने स्थिति को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। जिसमे बालेसर: 06782-262286 / 261077 मयूरभंज: 06792-252759 / 252941 भद्रक: 06784-251881 जाजपुर: 06728-222648 केंद्रपाड़ा: 06727-232803 क्योंझर: 06766-25 5437 जगतसिंहपुर: 06724-220368 कटक: 0671-2507842 ढेंकनाल: 06762-226507 / 221376 पुरी: 06752-223237 शामिल है।

पश्चिम बंगाल ने भी जारी किया हेल्पलाइन नंबर

ओडिशा के साथ- साथ पश्चिम बंगाल सरकार ने भी हेल्पलाइन जारी कर दिया है। जिसमे 24X7 हेल्पलाइन: 2214 3526 पश्चिम बंगाल पुलिस: 033 22145486 / 22141988 पश्चिम मेदिनीपुर जिला नियंत्रण कक्ष: 03222 267983 पश्चिम मेदिनीपुर विशेष नियंत्रण कक्ष: 6296060699/100 कोलकाता नगर निगम हेल्पलाइन नंबर: 91 33 2286-1212/1313/1414 शामिल है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026