---Advertisement---

केरल में बढ़ा Nipah Virus का खतरा, कोझिकोड में दो लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Nipah Virus: निपाह वायरस तेजी से उभरने वाला वायरस होता है। ये वायरस जानवरों से लोगों में फैलता है। इस वायरस का पहला मामला 2018 में देखने को मिला था।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 12, 2023 2:11 अपराह्न | Updated: सितम्बर 12, 2023 6:22 अपराह्न

Nipah virus
Follow Us
---Advertisement---

Nipah Virus: सोमवार को दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों मौत के बाद केरल स्वास्थ्य विभाग ने कोझिकोड जिले में निपाह वायरस (Nipah Virus) को लेकर अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए एक बयान के अनुसार, सोमवार (11 सितंबर) को एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें स्थिति की समीक्षा की गई। बयान के मुताबिक, एक निजी अस्पताल में बुखार के बाद “अप्राकृतिक” मौत के दो मामले सामने आए हैं और हो सकता है कि उनकी मौत में निपाह वायरस का योगदान हो।

2018 में आया था निपाह वायरस का पहला मामला

इसके अतिरिक्त, कोझिकोड जिले में 2018 और 2021 में निपाह वायरस से अब तक कई मौतें हो चुकी हैं। बयान में यह भी कहा गया है कि मृतकों में से एक के रिश्तेदार को भी गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था। दरअसल, कोझिकोड में निपाह वायरस का पहला मामला 19 मई 2018 को आया था। उस वक्त इसकी वजह से 17 लोगों की मौत हो गई थी। अब एक बार फिर जिले में निपाह वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

क्या है निपाह वायरस ?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, निपाह वायरस, जो जानवरों से मनुष्यों में, दूषित भोजन के माध्यम से या सीधे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है, एक तेजी से उभरता हुआ वायरस है। BBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह वायरस सबसे पहले 1998 में मलेशिया के कम्पुंग सुंगई निपाह में पाया गया था और वहीं से इसके नाम को पहली बार प्रसिद्धि मिली।

उस समय सूअर एकमात्र ऐसे जानवर थे जो इस बीमारी को फैलाने के लिए जाने जाते थे। यदि कोई व्यक्ति 5 से 14 दिनों तक इस वायरस से संक्रमित रहता है तो यह तीन से 14 दिनों तक तेज बुखार और सिरदर्द का कारण बन सकता है। इस दौरान सांस लेने में भी समस्या के साथ-साथ तंत्रिका संबंधी समस्याएं भी सामने आती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Blood Pressure

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026