---Advertisement---

Dehradun News: खुशखबरी! इस दिन खुलेगा दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसव का दूसरा फैज, महज 30 मिनट में सफर होगा पूरा

Dehradun News: दिल्ली – देहरादून एक्सप्रेसवे के दूसरे चरण को जल्द खोला जा सकता है। इस हिस्से का 95 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि मार्च के अंतिम सप्ताह या फिर अप्रैल की शुरूआत में खोला जाना है।(Dehradun News) बता दें कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 8, 2024 12:52 अपराह्न

Dehradun News
Follow Us
---Advertisement---

Dehradun News: दिल्ली – देहरादून एक्सप्रेसवे के दूसरे चरण को जल्द खोला जा सकता है। इस हिस्से का 95 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि मार्च के अंतिम सप्ताह या फिर अप्रैल की शुरूआत में खोला जाना है।(Dehradun News) बता दें कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने मार्च के पहले सप्ताह से लोड टेस्ट और और दूसरे सप्ताह से ट्रायल रन कराने का फैसला लिया है।

Dehradun News: डेढ़ घंटे का सफर महज 30 मिनट में होगा पूरा

पहला और दूसरा फेज तैयार होने के बाद सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि अक्षरधाम और पूर्वी दिल्ली से बागपत शामली, खेकड़ा या फिर ईस्टर्न पेरिफेल जाने में महज 30 मिनट का समय लगेगा। समय के साथ साथ लोगों को जाम कि समस्या से भी निजात मिलेगा।(Dehradun News) गौरतलब है कि दिल्ली स्थित लोनी बॉर्डर से बागपत के खेकड़ा तक 16.60 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे तैयार किया जा रहा है। रोड बनाने का काम भी लगभग पूरा कर लिया गया है। खबर के मुताबिक कुछ हिस्से का काम बचा है जिसे 20 दिनों के अंदर पूरा करने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Dehradun News: 11970 करोड़ रूपये की है परियोजना

Dehradun News
फाइल फोटो प्रतिकात्मक

एनएचएआई के अधिकारी के मुताबिक दिल्ली – देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण 213 किलोमीटर पर कुल 11 पैकेज में गतिमान है। इसकी कुल लागत लगभग 11970 करोड़ रूपये है।(Dehradun News) यह कार्य प्रधिकरण के अलग-अलग परियोजना कार्यालय देख रहे है। वर्तमान में दिल्ली से देहरादून पहुंचने में छह घंटे लग जाते हैं।

इस एक्सप्रेसवे बनने के बाद देहरादून से दिल्ली के बीच की दूरी 235 किलोमीटर से हटकर 213 किलोमीटर रह जाएगी। परियोजना के सबसे बड़े आकर्षण में शामिल सहारनपुर के गनेशपुर क्षेत्र से देहरादून की सीमा तक करीब 12 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड को लेकर एनएचएआइ का देहरादून स्थित परियोजना निदेशक कार्यालय काफी सक्रिय नजर आ रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026