---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway पर सफर करने वाले यात्री सावधान, यात्रा के दौरान इन बातों को ना करें इग्नोर, जानें सबकुछ

Delhi Dehradun Expressway: देश के सबसे चर्चित एक्सप्रेसवे में से एक, जिसके शुरू होने से दिल्ली से देहरादून की दूरी मात्र 2.5 घंटे की रह गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 1, 2026 5:02 अपराह्न

Delhi Dehradun Expressway (34)
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: देश के सबसे चर्चित एक्सप्रेसवे में से एक, जिसके शुरू होने से दिल्ली से देहरादून की दूरी मात्र 2.5 घंटे की रह गई है। बड़ी संख्या में यात्री Delhi Dehradun Expressway पर बड़ी मात्रा में सफर करते है। हालांकि आए दिन इस एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना हो रही है, जिसने एनएचएआई की टेंशन बढ़ा दी है।

जब से ये रूट शुरू हुआ है, लगातार एक्सीडेंट की खबरें सामने आ रही है और जान माल का जबरदस्त नुकसान हुआ है। वहीं अगर आप भी इस एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने की सोच रहे है तो आपको कुछ सावधानियां बरतनी होगी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Delhi Dehradun Expressway पर सफर करने वाले यात्री सावधान

मालूम हो कि जब से Delhi Dehradun Expressway की शुरूआत हुई है। इशके बाद से ही इस एक्सप्रेसवे पर लगातार दुर्घटनाएं देखने को मिल रही है। हाल ही में एक एक्सयूवी ने कार को जोरदार टक्कर मारी, जिससे लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक ड्राइवर एग्जिट भूल गया था, जिसके बाद वह गाड़ी बैक कर रहा था, बैक करते हुए तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई है।

इसके पहले भी इस एक्सप्रेसवे पर कई लोगों की जान चली गई है। हालांकि दिल्ली से अब देहरादून की दूरी केवल 2.5 घंटे की रह गई है। वहीं अभी तक इस रूट पर खाने पीने की सुविधा नहीं है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई आउटलेट को तैयार कर लिया जाएगा।

यात्रा के दौरान बरते ये सावधानियां

अगर आप भी Delhi Dehradun Expressway पर यात्रा करने की सोच रहे है तो आपको कुछ सावधानियां बरतनी होगी, ताकि किसी भी प्रकार के एक्सीडेंट को रोका जा सके –

  • यात्रा के दौरान चालक कभी भी गलत दिशा में वाहन ना चलाएं।
  • बीच रास्ते पर गाड़ी रोकने से बचें या यूनिटर्न ना करें।
  • निर्धारित स्पीड के साथ ही वाहन को चलाएं, सड़क खाली देख स्पीड बहुत तेज ना रखें, कई बार गाड़ी अनियंत्रित हो जाती है, जिससे एक्सीडेंट होने का बहुत खतरा रहता है।
  • इस अलावा राजाजी नेशनल पार्क से गुजरते हुए बिना बात के हॉर्न ना बजाएं। कई बार जानवर इतनी तेज आवाज सुनकर डर जाते  है।
  • सफर से पहले गाड़ी की सारी चीजों को अच्छे से चेक कर लें ताकि यात्रा के दौरान किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 2 June 2026

जुलाई 1, 2026

Punjab News

जुलाई 1, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 1, 2026

Lucknow News

जुलाई 1, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 1, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 1, 2026