---Advertisement---

Delhi Election 2025: रेहड़ी-पटरी वालों से Arvind Kejriwal का वादा! 10 लाख तक बीमा, हेल्थ इंश्योरेंस समेत कई गारंटी का ऐलान

Delhi Election 2025: राजधानी के चुनावी रण में वादों की बौछार जारी है। कभी वादों के केन्द्र में युवा रहते हैं, तो कभी महिला, पुरुष, बुजुर्ग या अन्य लोग। अब बारी रेहड़ी-पटरी वालों की है। दरअसल, AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली एसेंबली इलेक्शन को लेकर रेहड़ी-पटरी वालों से बड़ा वादा कर दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 1, 2025 1:42 अपराह्न

Delhi Election 2025
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Election 2025: राजधानी के चुनावी रण में वादों की बौछार जारी है। कभी वादों के केन्द्र में युवा रहते हैं, तो कभी महिला, पुरुष, बुजुर्ग या अन्य लोग। अब बारी रेहड़ी-पटरी वालों की है। दरअसल, AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली एसेंबली इलेक्शन को लेकर रेहड़ी-पटरी वालों से बड़ा वादा कर दिया है। पूर्व सीएम Arvind Kejriwal द्वारा किए गए वादों में लाइफ इंश्योरेंस और लाखों रुपए के हेल्थ बीमा का जिक्र है। AAP की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि पार्टी Delhi Election 2025 में जीत दर्ज करती है, तो रेहड़ी-पटरी वालों के लिए किए गए वादे पूरे किए जाएंगे। इससे राजधानी की तस्वीर बदलेगी और अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में अहम भूमिका निभाने वाले रेहड़ी-पटरी कारोबारी लाभवान्वित होंगे।

Delhi Election 2025 रेहड़ी-पटरी वालों से Arvind Kejriwal का बड़ा वादा!

आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली एसेंबली इलेक्शन के लिए जारी प्रचार के बीच रेहड़ी-पटरी वालों के लिए बड़ा वादा कर दिया है। Arvind Kejriwal ने रेहड़ी-पटरी वालों से मुलाकात करते हुए अहम बात कह दिया है। उनका कहना है कि यदि Delhi Election 2025 में पार्टी को जीत मिली तो 6 महीने के अंदर TVC का काम और सर्वे पूरा कराया जाएगा। इसके अलावा पहले हुए सर्वे में त्रुटियों को जल्द ठीक करने और सर्वे पूरा होने के 30 दिन में वेंडिंग जोन घोषित करने का वादा किया गया है। वहीं रेहड़ी-पटरी वालों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उन्हें बीमा कवर देने की बात कही गई है। AAP का कहना है कि यदि पार्टी Delhi Election 2025 में जीत दर्ज करेगी, तो सभी रेहड़ी-पटरी वालों का 10 लाख का लाइफ इंश्योरेंस और 5 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस दिया जाएगा।

दिल्ली इलेक्शन 2025 चुनावी रण में मजबूती से ताल ठोंक रही ‘AAP’

आम आदमी पार्टी दिल्ली के चुनावी रण में मजबूती से ताल ठोंक रही है। AAP ने दिल्ली इलेक्शन 2025 को ध्यान में रखते हुए महिला, पुरुष, छात्र, नौजवान, रेहड़ी-पटरी व अन्य सभी वर्गों से बड़ा वादा किया है। राजनीतिक टिप्पणीकारों की मानें तो आप मजबूती से चुनावी रण में है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी 8 फरवरी को दिल्ली की जनता किसके पक्ष में निर्णय सुनाती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026