---Advertisement---

Delhi Murder Case: शैतानी दिमाग और एक नंबर का दारूबाज, साहिल की सनक की गवाही दे रहा उसका इंस्टाग्राम अकाउंट

Delhi Murder Case: दिल्ली में नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या करने वाला साहिल शैतानी प्रवृत्ति का था। इसका खुलासा खुद साहिल के इंस्टाग्राम अकाउंट ने किया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 30, 2023 2:27 अपराह्न

Delhi Girl Murder
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Murder Case: दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर (Accused Sahil arrested) लिया है। आरोपी ने सोमवार (29 मई) को पीड़िता की चाकू से गोद-गोदकर हत्या (16 year old girl brutally murdered) कर दी थी। ये पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में भी कैद हुई थी। वहीं, आरोपी साहिल ने पुलिस के सामने हत्या की बात कबूल ली है।

इंस्टाग्राम अकाउंट ने खोले कई राज

20 साल के साहिल ने Sahil Khan नाम से इंस्टाग्राम पर अकाउंट बना रखा है। इसके डिस्क्रिप्शन में लिखा है- ‘लव यू डार्क लाइफ.. दारू लवर.. यारों की यारी… सब पर भारी.. 5 जुलाई.. लव यू मॉम।’ साहिल का इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक है। अकाउंट पर कई सारे पोस्ट हैं, जिससे उसकी करतूतों का पता चलता है। अकाउंट पर आखिरी पोस्ट 6 हफ्ते पहले की है। जिसमें कुछ लड़के हुक्का पार्टी करते नजर आ रहे हैं। वहीं, बैकग्राउंड में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का गाना ‘सेल्फमेड’ बज रहा है।

शैतानी दिमाग और एक नंबर का दारूबाज

आरोपी साहिल शैतानी प्रवृत्ति का था। वह एक नंबर का दारूबाज भी था और आए दिन पार्टियां करता रहता था। इसका खुलासा खुद साहिल के इंस्टाग्राम अकाउंट ने किया है। साहिल के इंस्टाग्राम अकाउंट ने उसके कई बड़े राज खोले हैं। साहिल तफरी बाज किस्म का था। वह इस्टाग्राम पर वह लगातार वीडियो पोस्ट करता रहता था। जिसमें वह हुक्का पीते और पार्टी करता नजर आ रहा है।

क्या है मामला ?

बता दें कि सोमवार (29 मई) को साहिल ने Shahbad Dairy इलाके में 16 साल की नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पीड़िता अपने किसी दोस्त के घर जा रही थी, तभी साहिल ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था। करीब दो दर्जन बार चाकू से वार करने के बाद उसने लड़की के सिर को पत्थर से भी कुचला था। पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके ऊपर हत्या की धारा लगाई गई है। मंगलवार को रोहिणी कोर्ट ने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।  

शुरुआती जांच में सामने आई ये बातें

अब तक हुई जांच से पता चला है कि साक्षी और साहिल के बीच एक दिन पहले झगड़ा हुआ था। साक्षी ने साहिल को चेतावनी दी थी कि वह उससे दूर ही रहे। बताया जा रहा है कि साहिल खान ने कथित तौर पर साक्षी के हाथ पर दूसरे लड़के का टैटू देख लिया था, जिससे वह आपा खो बैठा।

साहिल के हाथ में कलावा दिखने के बाद पुलिस मामले की व्यापक जांच में जुट गई है। कुछ लोग बता रहे हैं कि इलाके के लोग उसे ‘सन्नी’ के नाम से जानते थे। यह भी कहा जा रहा है कि साहिल की असलियत साक्षी को पता चल गई थी और इसीलिए वह उससे दूरी बनाना चाहती थी।

ये भी पढे़ं: Delhi Murder Case: वो चाकुओं से सरेराह घोंपता रहा और भीड़ तमाशा देखती रही, नाबालिग लड़की की हत्या से फिर दहली दिल्ली

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026