---Advertisement---

Delhi NCR Rain Alert: सावधान! दिल्ली में बाढ़, बारिश से मचेगी भयंकर तबाही, तो गाजियाबाद में हाई अलर्ट जारी; प्रशासन ने सतर्क रहने की दी सलाह; जानें सबकुछ

Delhi NCR Rain Alert: पहाड़ों के बाद अब मैदानी इलाकों में भी मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। दिल्ली में भी बाढ़ की खतरा मंडराने लगा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 3, 2025 11:15 पूर्वाह्न

Delhi NCR Rain Alert
Follow Us
---Advertisement---

Delhi NCR Rain Alert: पहाड़ों के बाद अब मैदानी इलाकों में भी मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। पंजाब के बाद अब दिल्ली में भी बाढ़ की खतरा मंडराने लगा है, निचले इलाकों में लगातार पानी भर रहा है, लोग अपने घरों के छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए मजबूर हो गए है। वहीं दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी बाढ़ का खतरा देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर दी है, और लोगों को अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि दिल्ली के किन इलाकों में बाढ़ का खतरा सबसे ज्यादा है, और लोगों को कौन सी सावधानियां बरतनी होगी। वहीं एक बार फिर मौसम विभाग ने Delhi NCR Rain Alert जारी कर दिया है।

दिल्ली में बाढ़, बारिश से मचेगी भयंकर तबाही – Delhi NCR Rain Alert

सितंबर के महीना शुरू होता है कि कुदरत ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों के बाद अब आसमानी आफत से तबाही मचनी शुरू हो चुकी है। पंजाब के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है, तो वहीं दिल्ली, गाजियाबाद और हरियाणा में भी मौसम ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि विभाग ने दिल्ली, गाजियाबाद के लोगों को सतर्क रहने के लिए कह दिया है। मालूम हो कि लगातार बारिश और हरियाणा से पानी छोड़ने के बाद युमना खतरे के निशान से बह रही है। निचले इलाकों में लगातार पानी बढ़ रहा है, लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा रह है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए दिल्ली में भारी बारिश, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है।

गाजियाबाद में भी प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

बीते 2 दिनों से गाजियाबाद में हुई लगातार बारिश से हालात चिंताजनक बन गए है। स्थिति को देखते हुए आज प्रशासन ने स्कूल को बंद करने का आदेश दे दिया है। इसके अलावा बीते दिन गाजियाबाद के डीएम ने लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी कर दी थी। गाजियाबाद के डीएम रवींद्र कुमार मांदड़ ने जिलावासियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। डीएम ने साफ कहा है कि कि रेडियो, टीवी, सोशल मीडिया के जरिए प्रशासन के निर्देशों पर नजर बनाए रखें। स्थिति को देखते हुए खाने पीने का सामान का इंतजाम जरूर कर लें। इसके अलावा जरूरी दवाईयों को भी रखने के दिशा-निर्देश दिए गए है। यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के लोगों की मुसीबत बढ़ सकती है, अगर स्थिति ऐसी ही रहती है तो (Delhi NCR Rain Alert)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026