---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली में दिनदहाड़े सड़क पर युवती को चाकू से गोदा, सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक घटना; जानें पूरी खबर

Delhi News: दिल्ली में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियों में देखा जा सकता है कि एक 22 वर्षीय युवक एक लड़की पर चाकू से बेरहमी से वार करता हुआ सीसीटीवी कैमर में कैद हुआ है। आपको बता ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 24, 2024 12:38 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियों में देखा जा सकता है कि एक 22 वर्षीय युवक एक लड़की पर चाकू से बेरहमी से वार करता हुआ सीसीटीवी कैमर में कैद हुआ है। आपको बता दें कि यह घटना दिल्ली के मुखर्जी नगर की बताई जा रही है। अच्छी बात यह है कि लड़की खतरे से बाहर है। वहीं यह घटना 22 मार्च की बताई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक युवक ने चाकू मारने की वजह बताई कि लड़की उसका मजाक उड़ा रही थी।

क्या है पूरा मामला

दरअसल मुखर्जी नगर इलाके में दिनदहाड़े एक लड़की पर चाकू से हमला करने के आरोप में 22 साल के अमन नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। घटना 22 मार्च की है। राहगीरों ने हस्तक्षेप कर आरोपियों को रोकने और पकड़ने का प्रयास किया। इस हमले में लड़की को गंभीर चोट नहीं आई और वह खतरे से बाहर है। बता दें कि यह वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस ने क्या कहा

बता दें कि पुलिस के मुताबिक पीड़िता की पहचान जाफराबाद निवासी के रूप में की गई है, जो पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी में जाती थी। वहीं पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि पीड़ित द्वारा उसका मजाक उड़ाए जाने के बाद उसने हिंसक प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिस कारण उसने पास के ही सब्जी की दुकान से चाकू उठाया और हमले को अंजाम दिया।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

Lucknow Viral Video

जुलाई 17, 2026

ISRO

जुलाई 17, 2026

NEET UG Result 2026

जुलाई 17, 2026

Punjab News

जुलाई 16, 2026

Rain Alert 17 July 2026

जुलाई 16, 2026