---Advertisement---

Delhi News: ‘काम की राजनीति AAP की पहचान,’ Arvind Kejriwal के इस दावे को लेकर बन रहीं सुर्खियां

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं को लेकर खूब सुर्खियां बनती हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार का दावा होता है कि उनकी हर योजनाओं का लाभ जनता को प्रत्यक्ष रुप से मिलता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 24, 2024 4:15 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं को लेकर खूब सुर्खियां बनती हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार का दावा होता है कि उनकी हर योजनाओं का लाभ जनता को प्रत्यक्ष रुप से मिलता है। इसी क्रम में अरविंद केजरीवाल बीते दिनों गोवा के दौरे पर थे जहां उन्होंने अपने पार्टी के 2 विधायकों से खुली चर्चा की है। इस बातचीत का वीडियो दिल्ली (Delhi News) सीएम के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी किया गया है जिसको लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

अरविंद केजरीवाल की ओर से स्पष्ट किया गया है कि काम की राजनीति ही आम आदमी पार्टी (AAP) की पहचान है। इस दौरान उन्होंने गोवा में AAP के 2 विधायक वेन्जी वीगास और क्रूज सिल्वा से बात की है और अपने पार्टी के नीति को स्पष्ट किया है। ऐसे में आइए हम आपको अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और गोवा के ‘आप’ विधायकों के बीच हुई बातचीत का कुछ अहम अंश बताते हैं।

Delhi News: Arvind Kejriwal का दावा

दिल्ली (Delhi News) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा में रहते हैं। दिल्ली सरकार प्रमुख रुप से शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान देती नजर आती है। इसी कड़ी में सीएम केजरीवाल ने बीते दिनों गोवा का दौरा किया था और वहां अपने 2 विधायकों के काम-काज का फीडबैक लिया था। सीएम केजरीवाल ने इस दौरान गोवा के बेनौलीम विधानसभा से विधायक वेन्जी वीगास और वेलिम से विधायक क्रूज सिल्वा से भी बात की है।

सीएम केजरीवाल (Arvind Kejriwal) व गोवा के विधायकों के बीच हुई बातचीत का वीडियो उनके आधिकारिक हैंडल से जारी किया गया है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल की ओर से स्पष्ट किया गया है कि “काम की राजनीति ही AAP की पहचान है।” उन्होंने ये भी कहा है कि “पिछले 75 वर्ष से देश में सत्ता से पैसा और पैसे से सत्ता का खेल चल रहा था और इसलिए हम लोगों ने तय किया कि देश को लूटने वाली पार्टियों और नेताओं को सत्ता से हटाना ही हमारी प्राथमिकता होगी।” इसके अलावा सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में मुफ्त विद्युत आपूर्ति व अन्य कई योजनाओं का जिक्र भी किया है।

Arvind Kejriwal का गोवा दौरा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) बीते दिनों गोवा के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने अपने पार्टी के दोनों विधायकों से मुलाकात की और जनता से उनके काम-काज का फीडबैक भी लिया। सीएम केजरीवाल ने विधायक वेन्जी वीगास द्वारा दिल्ली (Delhi News) के तर्ज पर शुरू किए गए 4 मोहल्ला क्लीनिकों का भी दौरा किया और मरीजों से बातचीत करते आए।

बता दें कि गोवा के 4 मोहल्ला क्लीनिक बिना किसी सरकारी मदद के चल रहे हैं जहां प्रतिदिन लोगों का इलाज मुफ्त में होता है। सीएम केजरीवाल अपने विधायकों के प्रदर्शन से बेहद प्रभावित नजर आए और उन्होंने दोनों विधायकों की सराहना भी की। केजरीवाल का कहना है कि काम की राजनीति ही AAP की पहचान है और पार्टी इसी मंत्र पर लोगों के समक्ष जाने और समर्थन जुटाने का काम करेगी। बता दें कि उनके साथ इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Mann) भी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026