---Advertisement---

Delhi News: नगर निगम में रमेश बिधूड़ी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव, BJP पार्षदों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे

Delhi News: भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा सदन के विशेष सत्र में बीएसपी सांसद दानिश अली पर किए गए अमर्यादित टिप्पणी को लेकर सियासत एक बार फिर तेज हो गई है। इस क्रम में आज दिल्ली में आप पार्षदों ने नगर निगम की बैठक में सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखा।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: सितम्बर 26, 2023 10:48 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा सदन के विशेष सत्र में बीएसपी सांसद दानिश अली पर किए गए अमर्यादित टिप्पणी को लेकर सियासत एक बार फिर तेज हो गई है। इस क्रम में आज दिल्ली में आप पार्षदों ने नगर निगम (एमसीडी) की बैठक में सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखा। इसको लेकर खूब हंगामा देखने को मिला। खबरों की माने तो आप पार्षद मोहिनी ने अपनी पार्टी की ओर से बीजेपी नेता के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखा। जिसके बाद से नगर निगम की बैठक का माहौल पूरी तरह से बदल गया।

मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा पार्षदों ने नगर निगम की सदन में मोदी-मोदी के नारे लगाए और साथ ही अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी नारेबाजी हुई।

रमेश बिधूड़ी के खिलाफ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

बता दें कि भाजपा सांसद ने बीते दिनों सदन के विशेष सत्र के दौरान बीएसपी सांसद दानिश अली को उग्रवादी, आतंकी व अन्य कई अमर्यादित शब्दों से संबोधित कर दिया था। इसको लेकर पक्ष से लेकर विपक्षी दलों तक ने रमेश बिधूड़ी की निंदा की थी और उनके इस बयान को गलत ठहराया था। अब इसी क्रम में दिल्ली के नगर निगम में भी आप पार्षदों द्वारा रमेश बिधूड़ी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखा जा रहा था जिसके एवज में बीजेपी पार्षदों ने सदन में मोदी-मोदी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की।

आप पार्षद ने लगाए अभद्रता के आरोप

खबरों की मानें तो नगर निगम की बैठक के दौरान आप पार्षद सारिका चौधरी ने भाजपा पार्षद पर गंभीर आरोप लगा दिए। सारिका चौधरी द्वारा लगाए गए आरोपों की मानें तो केशवपुरम जोन में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा पार्षद योगेश वर्मा ने महापौर के साथ अभद्रता की थी। इस आरोप के साथ ही नगर निगम की बैठक का माहौल बदल गया और आरोप के जवाब में भाजपा पार्षदों ने नगर निगम में ही वार्ड कमेटी गठन को लेकर पोस्टर भी लहराए।

चर्चाओं में सांसद रमेश बिधूड़ी

सदन के विशेष सत्र के दौरान विवादीत टिप्पणी करने वाले भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी लगातार खबरों में हैं। इसको लेकर कहा जा कहा है कि ये रमेश बिधूड़ी की एक आदत सी है। बता दें कि सांसद बिधूड़ी पर पहले भी अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर आरोप लग चुके हैं। वर्ष 2017 में मथुरा की एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि इटली में ऐसे संस्कार होते होंगे कि शादी के पांच-सात महीने बाद पोता या पोती भी आ जाए, भारतीय संस्कृति में ऐसे संस्कार नहीं हैं। उनके इस बयान को लेकर भी खूब फजीहत हुई और बाद में उन्हें स्पष्टीकरण देना पड़ा था।

इसके अलावा 2015 में भी रंजीत रंजन, सुष्मिता देव, अर्पिता घोष और पीके श्रीमति टीचर ने रमेश बिधूड़ी पर अभद्र और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। हालाकि बिधूड़ी ने इस तरह के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Leave a Comment