---Advertisement---

Delhi News: अब बुलडोजर एक्शन दिल्ली में! MCD ने एक महीने में ढहाए ताबड़तोड़ अवैध निर्माण

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रशासन समय-समय पर अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करता रहता है। ऐसे में इसी से जुड़ी एक दिल्ली की खबर (Delhi News) सामने आई है। 2024 के जनवरी महीने में दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी (MCD) ने जमकर अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर चलाया है। दिल्ली में लगभग ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 31, 2024 10:46 पूर्वाह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रशासन समय-समय पर अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करता रहता है। ऐसे में इसी से जुड़ी एक दिल्ली की खबर (Delhi News) सामने आई है। 2024 के जनवरी महीने में दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी (MCD) ने जमकर अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर चलाया है।

दिल्ली में लगभग 440 जगहों पर ध्वस्तीकरण का कार्य किया गया है। इसके साथ ही 85 लोकेशन पर प्रोपर्टी को सील भी किया गया है। इतना ही नहीं, 35 जगहों पर संपत्ति की चारदीवारी को भी ध्वस्त किया गया है। ऐसा करके प्रशासन ने करीब 70 एकड़ कृषि भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है।

Delhi News: GRAP-3 हटते ही MCD का एक्शन

आपको बता दें कि दिल्ली में बीते 1 से 2 महीने के दौरान प्रदूषण का स्तर काफी खराब बना हुआ था। इस वजह से ग्रैडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान ग्रैप-3 (GRAP) की पाबंदिया जारी थी। मगर जैसी ही ग्रैप-3 की पाबंदियां हटाई गई। दिल्ली नगर निगम ने एक बार फिर से अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन तेज कर दिया।

अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण पर MCD ने दी जानकारी

दिल्ली नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2024 में अभी तक 440 जगहों पर अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए ध्वस्तीकरण का कार्य किया गया है। वहीं, बीते दो दिनों में 31 अवैध कार्यों को ध्वस्त किया गया है। इसके साथ ही 8 सीलिंग के खिलाफ 4 एक्शन लिए गए हैं। इस दौरान करीब 7 एकड़ कृषि जमीन को मुक्त कराया गया है।

MCD ने इन इलाकों में की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई

प्रशासन ने बताया है कि दिल्ली के छतरपुर, बुराड़ी, जैतपुर, भाटी कला, संत नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश, सैनिक फार्म, नरेला, डेरा मंडी और सैद उन अजायब जगहों पर कार्रवाई की गई है। दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली निर्माण के लिए बने 3 प्लान, मास्टर प्लान 2021, एकीकृत बिल्डिंग उपनियम 2016 और डीएमसी एक्ट 1957 का पालन करते हुए कृषि भूमि पर अवैध निर्माण के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है।

Delhi News: निगम ने क्यों लिया ये एक्शन

दिल्ली नगर निगम का कहना है कि अवैध निर्माण के खिलाफ ये कार्रवाई की जा रही है। निगम की जानकारी में आया है कि आसानी से बिजली और पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस वजह से अवैध निर्माण को बढ़ावा मिल रहा है। यही वजह है कि दिल्ली जल बोर्ड और बिजली विभाग के साथ मिलकर अवैध निर्माण को ढहाया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 23, 2026

Punjab News

अप्रैल 22, 2026

Punjab News

अप्रैल 22, 2026

Punjab News

अप्रैल 22, 2026

कल का मौसम 23 April 2026

अप्रैल 22, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 22, 2026