---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली के कालकाजी मंदिर में हुआ दर्दनाक हादसा, स्टेज गिरने से एक महिला की मौत; कई घायल

Delhi News: दिल्ली के कालकाजी मंदिर में हुआ दर्दनाक हादसा। कालकाजी मंदिर में बीती रात जागरण के दौरान स्टेज गिरने से करीब 16 लोग घायल हो गए और एक महिला की मौत भी हो गई। पुलिस के मुताबिक कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नही ली गई थी। (Delhi News) पुलिस ने इस मामले में कार्यक्रम ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 28, 2024 10:44 पूर्वाह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली के कालकाजी मंदिर में हुआ दर्दनाक हादसा। कालकाजी मंदिर में बीती रात जागरण के दौरान स्टेज गिरने से करीब 16 लोग घायल हो गए और एक महिला की मौत भी हो गई। पुलिस के मुताबिक कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नही ली गई थी। (Delhi News) पुलिस ने इस मामले में कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि यह घटना करीब साढ़े 12 बजे के आस पास की बताई जा रही है।

Delhi News: हादसे में एक महिला की मौत

शनिवार आधी रात को कालकाजी मंदिर में जागरण के दौरान स्टेज गिरने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की उम्र करीब 45 साल बताई जा रही है। साथ ही 16 लोग घायल हो गए जिनका इलाज दिल्ली के एम्स में किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि महिला को ऑटो में सवार दो लोगों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Delhi News: सिंगर बी प्राक को देखने पहुंची थी भीड़

बताया जा रहा है कि इस जागरण में बॉलीवुड के मशूहर सिंगर बी प्राक पहुंचे थे। जिन्हें देखने के लिए भाड़ी भीड़ जमा हो गई थी। खबरों के मुताबिक जागरण कार्यक्रम में करीब 1600 लोग मौजूद थे। स्टेज गिरने से मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई। जिसके बाद यह हादसा हो गया।

पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ दर्ज किया एफआईआर

(Delhi News) पुलिस के मुताबिक कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नही ली गई थी। वहीं पुलिस ने इस मामले में 337/304ए/188 आईपीसी के तहत FIR दर्ज कर लिया है। मौके पर क्राइम टीम को बुलाकर छानबीन कराई गई। आपको बता दें कि जो घायल हुए है। उन सभी का हालत स्टेबल है। इनमे से कुछ लोगों को शरीर के अलग-अलग भाग में फ्रैक्चर हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026