---Advertisement---

Delhi Weather Update: घने कोहरे, ठंड की चपेट में दिल्ली और आसपास के इलाके, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 6 जनवरी तक स्कूल बंद

Delhi Weather Update घने कोहरे, ठंड की चपेट में दिल्ली और आसपास के इलाके, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 6 जनवरी तक स्कूल बंद

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 3, 2024 12:01 अपराह्न

Delhi Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंड से लोगों को राहत मिलती नजर नही आ रही है। दिल्ली एनसीआर में ठंडी का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी है। वहीं कोहरे ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की भी आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। भारतीय रेलवे के अनुसार 26 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही है। वहीं बुधवार को भी घने कोहरे ने पूरे शहर को अपने चपेट में ले लिया। दिल्ली और आसपास के इलाके में रह रहे लोग ठंड से बचने के लिए अलाव के पास बैठे देखे गए।

26 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही है

घने कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से चल रही है। भारतीय रेलवे के मुताबिक 26 ट्रेने देरी से चल रही हैं। जिसके कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। आपको बता दें कि कई ट्रेनें 10 से 12 घंटे की देरी से चल रही हैं। इसी बीच आगामी 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए हमारे सुरक्षाबलों ने कड़ाके की ठंड में भी अभ्यास जारी रखा।

घने कोहरे से नही मिलेगी राहत

भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) के अनुसार आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में भी घना कोहरा छाया रहा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग की माने तो आज देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। प्रशासन ने शीत लहर की स्थिति को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए 6 जनवरी तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026