---Advertisement---

Delhi Weather Update: भीषण ठंड की चपेट में दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत, फ्लाइट्स और ट्रेनें प्रभावित

Delhi Weather Update दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। बीते कई दिनों से घने कोहरे की मार से जन जीवन प्रभावित है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 18, 2024 11:24 पूर्वाह्न

Delhi Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। बीते कई दिनों से घने कोहरे की मार से जन जीवन प्रभावित है। गौरतलब है कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में गुरुवार को घना कोहरा छाया रहा। जिससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पिछले महीने से भीषण शीत लहर की चपेट में है। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स डिलेड चल रही है।

भीषण ठंड का प्रकोप जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज सुबह 5.30 बजे अमृतसर, पटियाला, अंबाला, हिसार और बीकानेर में विजिबिलिटी 25 मीटर दर्ज की गई। वहीं दिल्ली के पालम और सफदरजंग में विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई जबकि पश्चिम राजस्थान, चुरू और गंगानगर में विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई। लो विजिबिलिटी के कारण दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही है।

पंजाब हरियाणा में मौसम का हाल

गौरतलब है कि पंजाब हरियाणा में भी ठंड का सितम जारी है। मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले के बल्लोवाल सौंखरी में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आपको बता दें कि पंजाब के अमृतसर में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि लुधियाना में तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस पर शीत लहर की स्थिति देखी गई। जो सामान्य से 3 डिग्री तक कम था।

अगर हरियाणा की बात करे तो करनाल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। आपको बता दें कि मौसम विभाग की तरफ से पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड इन राज्यों में ठंड और बढ़ सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 9 June 2026

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Heatwave Alert 9 June 2026

जून 8, 2026

Anurag Dhanda

जून 8, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 8, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 8, 2026