---Advertisement---

Delhi Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी, ट्रेनें, फ्लाइट्स प्रभावित; अलर्ट जारी

Delhi Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी है। घने कोहरे का कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आईएमडी ने हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि दिल्ली(Delhi Weather Update) और आसपास के ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 31, 2024 11:25 पूर्वाह्न

Delhi Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी है। घने कोहरे का कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आईएमडी ने हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि दिल्ली(Delhi Weather Update) और आसपास के इलाकों में जीरो विजिबिलिटी के कारण कई फ्लाइट्स और ट्रेनें प्रभावित हुई। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

घने कोहरे के कारण कई फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट

कोहरे के कारण दिल्ली में सुबह जारो विजिबिलिटी दर्ज की गई। जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कई ट्रेनें देरी से चल रही है। इसके अलावा कई ट्रेनें को रदद कर दिया गया है। दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर रात 1.30 बजे से जीरो विजिबिलिटी है। जिससे उड़ाने काफी प्रभावित हुई। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में भी ऐसी ही स्थिति देखी गई और दिल्ली आने-जाने वाली 19 ट्रेनें और कई उड़ानें प्रभावित हुईं।

Delhi Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली(Delhi Weather Update) में बुधवार और गुरुवार दो दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के बुलेटिन में कहा गया, सुबह घना से बहुत घना कोहरा और शाम या रात में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें हो सकती है।

आईएमडी(Delhi Weather Update) ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर के अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति देखी गई। मौसम विभाग ने कहा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली गिर सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026