---Advertisement---

Delhi Weather Update: उत्तर भारत में घने कोहरे और शीतलहर के प्रकोप से जिंदगी अस्त व्यस्त, रेड अलर्ट जारी

Delhi Weather Update: उत्तर भारत में घने कोहरे और शीतलहर के प्रकोप से जिंदगी अस्त व्यस्त

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 13, 2024 10:42 पूर्वाह्न

Delhi Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। बीते कई दिनों से घने कोहरे की मार से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि शनिवार को इस सर्दी का सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। साथ ही घने कोहरे के कारण ट्रेन और हवाई यातायात भी काफी प्रभावित हुए। लोधी रोड इलाके में तो पारा गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से भीषण शीतलहर की चपेट में रहे।

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मौजूदा शीतलहर की स्थिति के कारण मौसम विभाग ने  दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के लिए शनिवार को रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं रविवार के लिए इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि 16 जनवरी तक यानि अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे और प्रचलित शीतलहर की स्थिति में राहत मिलने की संभावना कम है।

पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कई स्थानों पर और उत्तर प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति बनी हुई है। उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण अधिकांश हिस्सों में कोहरे की चादर देखी गई। जिससे पूरे क्षेत्र में ट्रेन और हवाई यातायात बाधित हुई है। अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा जारी रहेगा। विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आज शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार

घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही है। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण कई फ्लाइट्स देरी से चल रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 5, 2026

कल का मौसम 6 March 2026

मार्च 5, 2026

Heat Alert 6 March 2026

मार्च 5, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 5, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 5, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 5, 2026